लाखों खर्च के बाद भी मुंगेर की सड़कों पर कचरा, दोपहर तक नहीं हुआ उठाव

Updated:
विज्ञापन

पूरबसराय शहजुबेर रोड मोड़ पर लगा कचरों का ढेर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, लाखों खर्च के बावजूद सड़कों पर लगा कूड़े का ढेर। शहरवासियों को हो रही भारी परेशानी, निगम की कार्यशैली पर आक्रोश।

विज्ञापन

मुंगेर : शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद शहर की सड़कों और मोहल्लों से कचरे का समय पर उठाव नहीं हो पा रहा है. सोमवार को शहर के कई हिस्सों में दोपहर तक कचरे का ढेर लगा रहा. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा और नगर निगम की सफाई व्यवस्था के दावों की जमीनी हकीकत भी सामने आयी.

विज्ञापन

सड़क तक फैला कचरा, आधे रास्ते पर आवाजाही प्रभावित

सबसे खराब स्थिति पूरबसराय स्थित शहजुबेर रोड मोड़ के समीप देखने को मिली. यहां दोपहर करीब 12 बजे तक सड़क किनारे कचरे का बड़ा ढेर लगा रहा. कचरा सड़क तक फैल जाने से मार्ग का करीब आधा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया. इससे व्यस्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. राहगीरों को भी कचरे के बीच से होकर गुजरना पड़ा.

निगम के दावे और जमीनी हकीकत में अंतर

नगर निगम का दावा है कि शहर में प्रतिदिन सुबह से ही कचरे का उठाव शुरू कर दिया जाता है और सफाईकर्मी नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई करते हैं. इसके बावजूद दोपहर तक सड़क पर कचरा जमा रहना सफाई व्यवस्था की जमीनी स्थिति पर सवाल खड़े करता है.

शहरवासियों का कहना है कि कई स्थानों पर नियमित सफाई और कचरा उठाव नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है. जगह-जगह जमा कचरे से दुर्गंध फैलने के साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी होती है. बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है.

समय पर कचरा उठाव की मांग

शहरवासियों ने नगर निगम से सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने, कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित करने और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन