Today News Wrap: सिडनी मॉल में चाकूबाजी में 6 लोगों की मौत, RJD के घोषणा पत्र पर जीतनराम मांझी का तंज, पढ़ें शाम की बड़ी खबरें

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Apr 2024 6:00 PM

विज्ञापन

Today News Wrap

Today News Wrap: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दिल दहला देने वाली घटना घटी है. एक मॉल में शख्स ने चाकूबाजी कर छह लोगों की हत्या कर दी. मरने वालों में हमलावर भी शामिल है. वहीं, आरजेडी की घोषणा पत्र पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने चुटकी ली है. उन्होंने मेनीफेस्टो को लेकर RJD पर तंज कसा है.

विज्ञापन

13 अप्रैल की बड़ी खबरें

  • केजरीवाल के इस्तीफे की मांग लेकर आज शाम से अभियान शुरू करेगी BJP
  • अरविंद केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
  • NIA को मिली आरोपी ताहा और मुसाविर हुसैन की रिमांड
  • राजद के घोषणा पत्र पर जीतनराम मांझी ने कसा तंज
  • टुकड़े-टुकड़े गैंग नहीं कर सकता देश का कल्याण- गिरिराज सिंह

एक नजर अबतक की बड़ी खबरों पर

सिडनी मॉल में चाकूबाजी और फायरिंग में छह लोगों की मौत

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक शॉपिंग मॉल में चाकू से हमले में छह लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है. पढ़ें पूरी खबर

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल को SC में सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय उनकी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा. पढ़ें पूरी खबर

राजद के घोषणा पत्र पर जीतनराम मांझी ने कसा तंज

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने राजद के चुनावी घोषणा पत्र पर चुटकी ली है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर मेनीफेस्टो के लिए चार सुझाव दिए हैं. पढ़ें पूरी खबर

टुकड़े-टुकड़े गैंग नहीं कर सकता देश का कल्याण- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि देश के अंदर तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं. पढ़ें पूरी खबर

बंगाल में भाजपा के खिलाफ TMC लड़ रही असली लड़ाई- ममता

केंद्र की मोदी सरकार पर ममता बनर्जी ने निशाना साधते हुए कहा, आप कहते हैं कि बंगाल को पैसा मत दीजिए. तो फिर हमसे पैसे भी मत लीजिये. पढ़ें पूरी खबर

बंदूकधारियों ने नौ यात्रियों को बस से उतारकर कर दी हत्या

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के नोशकी के पास बंदूकधारियों ने बस से उतारकर नौ लोगों की हत्या कर दी. इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पढ़ें पूरी खबर

टी20 विश्व कप को लेकर BCCI की बढ़ी चिंता

आरसीबी के तरफ से खेल रहे मोहम्मद सिराज की तो, मोहम्मद सिराज ने भी इस सीजन अपनी गेंदबाजी से सभी निराश किया है. जिसे देखते हुए बीसीसीआई की भी चिंता बढ़ गई है. पढ़ें पूरी खबर

कई सीटों में खेल बना या बिगाड़ सकते हैं प्रवासी

बिहार में रोजगार एक मुद्दा है, ऐसे में प्रवासी वोटरों पर हर दल की नजर है. होली में घर आये प्रवासी चुनाव में वोट डाल कर जायें यह केवल चुनाव आयोग नहीं बल्कि पक्ष विपक्ष दोनों खेमे के लोग चाहते हैं. पढ़ें पूरी खबर

ओवैसी और पल्लवी पटेल के गठबंधन PDM ने यूपी से उतारे सात प्रत्याशी

असदुद्दीन ओवैसी, पल्लवी पटेल के गठबंधन पीडीएम यूपी लोकसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी. इस गठबंधन में राष्ट्र उदय और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी भी शामिल है. पढ़ें पूरी खबर

रांची में दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म

रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र में दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. इस मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पढ़ें पूरी खबर

राम मंदिर में रामनवमी पर होगा सूर्य तिलक

रामनवमी के मौके पर अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा. इसके लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं. रामलला को रामनवमी पर डेढ़ घंटे पहले जगा दिया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर

दमदम की झुग्गी बस्ती में लगी भयावह आग

दमदम में सुधीर कर कॉलेज के पीछे झुग्गी बस्ती में लगी भयावह आग. लगातार धमाकों की सुनाई दे रही आवाज. इलाके की बिजली काटी गई. पढ़ें पूरी खबर

जारी हुआ सीयूईटी पीजी रिजल्ट, ऐसे करें चेक

सीयूईटी पीजी रिजल्ट जारी कर दिया गया है. स्टूडेंट्‌स अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर देख सकते हैं. पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola