CUET PG Result 2024: जारी हुआ सीयूईटी पीजी रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Apr 2024 12:27 PM
CUET-PG-2024
सीयूईटी पीजी रिजल्ट जारी कर दिया गया है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर देख सकते हैं.
CUET PG Result 2024: सीयूईटी पीजी 2024 प्रवेश परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आ रही है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर लॉग इन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं. दरअसल यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि एनटीए आज रात तक सीयूईटी-पीजी परिणाम 2024 घोषित करने के लिए काम कर रहा है. पोस्ट के मुताबिक आज यानी शुक्रवार देर रात रिजल्ट जारी हो सकता है. अपने ट्वीट में उन्होंने सीयूईटी-पीजी में बैठने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दी थीं
ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
जो लोग इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वो रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर लॉगइन कर सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2024 देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए Students इन स्टेप्स को फॉलों कर सकते हैं
- सबस पहले आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर लॉगइन करें
- इसके बाद ऑप्शन रिजल्ट पर क्लिक करें.
- फिर अपने पर्सनल डिटेल जैसे रोल नंबर और अन्य जानकारी भर दें.
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
जारी कर दी गई है आंसर की
एनटीए ने आज यानी शुक्रवार को ही सीयूईटी पीजी की आंसर की जारी कर दी है. परीक्षार्थी अपने अंकों की गणना के लिए आंसर की डाउनलोड कर देख सकते हैं. आंसर की को डाउनलोड करना काफी आसान है. इन स्टेप्स को फॉलो कर स्टूडेंट्स आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
CUET PG 2024: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर क्लिक करें.
- सीयूईटी पीजी आंसर की लिंक पर अब क्लिक कर दें.
- आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा
- नये पेज में मांगी जा रही डिटेल्स भर दें, और सबमिट करें.
- अब आंसर की को डाउनलोड कर लें.
CUET PG 2024: कई यूनिवर्सिटी में मिलता है प्रवेश
सीयूईटी पीजी में आने वाली स्कोर से देश-विदेश के कई मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में छात्रों को प्रवेश मिलता है. पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए इस परीक्षा में अच्छा स्कोर काफी अहम होता है. सीयूईटी पीजी की परीक्षा 300 अंकों की हुई थी जिसके लिए 1 घंटे 45 मिनट का समय था. CUET PG 2024 परीक्षा का आज रिजल्ट आ रहा है. उम्मीद है कि आज देर रात वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










