गिरिडीह में पिता ने तीन बेटियों की गला रेतकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

Updated:
विज्ञापन
Giridih News

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की भीड़

Giridih News: गिरिडीह जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. तीन मासूम बच्चियों की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गिरिडीह से विष्णु स्वर्णकार की रिपोर्ट 

Giridih News: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के ग्राम तुरुकडीहा में सोमवार को एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. यहां एक पिता ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. 

तीन बेटियों की हत्या से गांव में सनसनी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने अपनी तीन बेटियों पलवी कुमारी(12 वर्ष), रिद्धि कुमारी (7 वर्ष) और सिद्धि कुमारी (7 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जबकि सोमवार सुबह मामले का खुलासा होने पर गांव में कोहराम मच गया. 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस 

सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जीतबाहन उराओं, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.

आरोपी पिता गिरफ्तार, हत्या के कारणों की जांच जारी 

पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है. वहीं आरोपी पिता नंदकिशोर यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले को लेकर सदर एसडीपीओ जीतबाहन उराओं ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. पारिवारिक विवाद, मानसिक स्थिति और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें : गढ़वा में ‘आपन सरस्वतिया’ बना जनआंदोलन, ड्रोन से नदी को नया आकार देने का प्रयास

यह भी पढ़ें : Jamshedpur: कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola