परमाणु ताकत में पाकिस्तान से काफी आगे निकला भारत, बढ़ाए इतने हथियार, SIPRI रिपोर्ट में सामने आए नए आंकड़े

Updated:
विज्ञापन
India Nuclear Warheads Lead Pakistan by 20 Sipri Yearbook 2026 Reports -defence-spending.

सिपरी ईयरबुक 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास पाकिस्तान से 20 परमाणु हथियार ज्यादा हैं.

India Nuclear Warheads SIPRI Report: सिपरी ईयरबुक 2026 के अनुसार भारत का परमाणु जखीरा बढ़ा है. यह पाकिस्तान से काफी आगे निकल चुका है. इस रिपोर्ट में रक्षा खर्च, हथियार आयात और दक्षिण एशिया में बढ़ती सैन्य प्रतिस्पर्धा पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

India Nuclear Warheads SIPRI Report: भारत की परमाणु क्षमता को लेकर जारी नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की ईयरबुक 2026 के अनुसार भारत ने अपने परमाणु हथियारों के भंडार का विस्तार किया है और अब वह इस मामले में पाकिस्तान से काफी आगे निकल गया है. सिपरी की वार्षिक रिपोर्ट में जनवरी 2026 तक के आंकड़ों का आकलन किया गया है. 

सिपरी रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास अब अनुमानित 190 परमाणु वॉरहेड्स हैं, जबकि पाकिस्तान के पास यह संख्या 170 है. इस तरह भारत को अपने पड़ोसी देश पर लगभग 20 परमाणु वॉरहेड्स की बढ़त हासिल हो गई है.  हालांकि, रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान लगातार विखंडनीय सामग्री (फिसाइल मैटेरियल) जमा कर रहा है, जिससे आने वाले दशक में उसका परमाणु भंडार बढ़ सकता है.

2025 में दोनों देशों ने बढ़ाई सैन्य क्षमता

सिपरी ईयरबुक 2026 में वैश्विक सैन्य खर्च, हथियारों के आयात-निर्यात, परमाणु ताकत और वर्ष 2025 के प्रमुख सुरक्षा घटनाक्रमों का विश्लेषण किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान दोनों ने 2025 के दौरान अपने परमाणु कार्यक्रमों को मजबूत करने और आधुनिक बनाने की दिशा में काम जारी रखा. रिपोर्ट में कहा गया है, “पिछले एक दशक के दौरान भारत की परमाणु रणनीति में लंबी दूरी तक मार करने वाली हथियार प्रणालियों पर अधिक निवेश किया गया है, जो मुख्य रूप से चीन को ध्यान में रखकर विकसित होती दिखाई देती हैं. 

रक्षा खर्च में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल भारत

रक्षा बजट के मामले में भी भारत लगातार दुनिया के प्रमुख देशों में बना हुआ है. सिपरी के मुताबिक 2025 में भारत का रक्षा खर्च बढ़कर 92.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.9 प्रतिशत अधिक है. इस खर्च के साथ भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य व्यय करने वाला देश बना हुआ है. दूसरी ओर पाकिस्तान दुनिया के शीर्ष 15 रक्षा खर्च करने वाले देशों की सूची में भी शामिल नहीं है.

हथियार आयात में भी भारत आगे

रिपोर्ट में हथियार आयात से जुड़े आंकड़े भी दिए गए हैं. 2021 से 2025 के बीच भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश रहा. वैश्विक हथियार आयात में भारत की हिस्सेदारी 8.2 प्रतिशत दर्ज की गई. वहीं पाकिस्तान इस सूची में पांचवें स्थान पर रहा, जिसकी हिस्सेदारी 4.2 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार इस काल में भारत ने पाकिस्तान की तुलना में लगभग दोगुनी मात्रा में प्रमुख हथियार प्रणालियों का आयात किया.

ये भी पढ़ें:- ईरान पर इजरायल का जवाबी हमला, तेहरान समेत कई शहरों में धमाकों से दहशत; ट्रंप बोले- ‘फैसले मैं लेता हूं’

ये भी पढ़ें:- 21 साल का इंतजार खत्म: जर्मनी में श्री गणेश हिंदू मंदिर का हुआ उद्घाटन, भव्य समारोह के बाद खुले मंदिर के द्वार

किन देशों के पास कितने परमाणु वॉरहेड? (सिपरी अनुमान)

रूस : 5,000 से अधिक
अमेरिका : 5,000 से अधिक
चीन : 620
फ्रांस : 290
ब्रिटेन : 225
भारत : 190
पाकिस्तान : 170
इजरायल : 90 (अनुमानित)
उत्तर कोरिया : 60 (अनुमानित)

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola