Sydney Stabbing Case: सिडनी मॉल में चाकूबाजी और फायरिंग में छह लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Apr 2024 5:59 PM
Sydney Stabbing Case | ANI, X
Australia Stabbing Case: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक शॉपिंग मॉल में हमले में छह लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है. पुलिस ने बताया कि चाकू से हमला कर वारदात को संदिग्ध ने अकेले ही अंजाम दिया था.
Sydney Stabbing Case: ऑस्ट्रेलिया से बड़ी खबर आ रही है. सिडनी के एक मॉल में फायरिंग और चाकूबाजी की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि घटना में संदिग्ध समेत छह लोगों की मौत हो गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मामला वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग सेंटर का है. जहां एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक पहले शख्स ने मॉल में मौजूद लोगों पर चाकू से हमला किया, इसके बाद फायरिंग की भी आवाज सुनी गई. लोगों ने बताया कि हमलावर ने एक महिला उसके बच्चे समेत दुकानदार पर चाकू से वार किया.
कई लोग अस्पताल में भर्ती
द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भर्ती करने वालों में एक बच्चा समेत आठ लोग शामिल हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. स्थानीय समय के मुताबिक, शनिवार शाम करीब चार बजे एक शख्स ने भीड़ भाड़ वाले मॉल में घुसरकर चाकूबाजी शुरू कर दी. घटना के बाद पूरे मॉल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वहीं घटना के बाद पुलिस ने मॉल को बंद कर दिया गया है.
पुलिस की कार्रवाई में एक की मौत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई में एक शख्स मारा गया है. बताया जा रहा है कि वो हमलावरों में से एक था. दरअसल घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने फायरिंग भी की. हमलावर के डर के कारण कई लोग सुरक्षित जगह पर छिप गये थे.
पुलिस की कार्रवाई जारी
चाकूबाजी और फायरिंग की घटना के बाद पूरे मॉल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. कई लोगों ने हमलावर से बचने के लिए अगल-बगल के स्टोर में शरण ली. घटना के बाद मॉल के अंदर बड़ी तादाद में पुलिस बल मौजूद है. इस पूरे घटनाक्रम में छह लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं मरने वालों में हमलावर शामिल है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले में एक महिला और उसका बच्चा शामिल है.
Also Read: Iran Israel Crisis: क्या ईरान और इजराइल में छिड़ जाएगी जंग, भारत सरकार ने जारी की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










