Pakistan News : बंदूकधारियों ने नौ यात्रियों को बस से उतारकर कर दी हत्या

Updated:
विज्ञापन

pakistan-police/ File Photo

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Pakistan News : पाकिस्तान के बलूचिस्तान के नोशकी के पास बंदूकधारियों ने बस से उतारकर नौ लोगों की हत्या कर दी. इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Pakistan News : पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार तड़के बलूचिस्तान के नोशकी के पास बंदूकधारियों ने नौ लोगों की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने इन्हें बस से उतारा और इनकी हत्या कर दी. पाकिस्तान के डॉन न्यूज ने खबर दी है कि एक अलग वाहन पर भी हमला किया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए.

विज्ञापन

मामले को लेकर डॉन डॉट कॉम ने जो खबर दी है उसमें डिप्टी कमिश्नर हबीबुल्लाह मुसा���ेल का जिक्र है. मुसाखेल ने बताया कि लगभग 10-12 बंदूकधारियों ने नोशकी के पास सुल्तान चरहाई के आसपास क्वेटा-ताफ्तान राजमार्ग एन-40 को अवरुद्ध कर दिया. इसके बाद एक बस से नौ यात्रियों का अपहरण कर लिया. उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने ताफ्तान जाने वाली बस से यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की. इसके बाद उनका अपहरण किया और बाद में हत्या कर दी.

डॉन न्यूज़ टीवी ने बताया कि अपहृत यात्रियों के शव पास के एक पुल के नीचे पाए गए हैं. यह अभीतक साफ नहीं हो पाया है कि उनके साथ लूटपाट की गई है या नहीं. नोशकी स्टेशन हाउस ऑफिसर असद मेंगल ने बताया कि जिन नौ लोगों की हत्या की गई है, वे पंजाब से थे.

Read Also : Pakistan News : पाकिस्तानी सेना की गुंडागर्दी, पुलिसवालों को थाने में घुसकर मारा, वीडियो वायरल

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा की

SHO ने कहा कि जहां यह घटना हुई उसी राजमार्ग पर एक अलग हमला किया गया जिसमें, बंदूकधारियों के घेरे के बीच से निकलने की कोशिश कर रही एक कार पर गोलीबारी की. इसमें एक यात्री की मौत हो गई और चार घायल हो गए. रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा की और घटना की रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola