ePaper

'इंडियन डॉग' बोलकर तोड़ी नाक, ऑस्ट्रेलिया में जिम के बाहर सिख युवक को घेरकर पीटा

Updated at : 19 Feb 2026 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
Sikh Nurse Attacked Australia Gym

सिख युवक हरमनप्रीत.

Sikh Nurse Attacked Australia: ऑस्ट्रेलिया के जिलॉन्ग में एक भारतीय सिख नर्स पर बेरहमी से हमला हुआ है. जिम के बाहर तीन लड़कों ने उन्हें घेरकर न केवल नस्ली गालियां दीं, बल्कि सिर से मारकर उनकी नाक की हड्डी भी तोड़ दी. घटना का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय समुदाय में डर का माहौल है.

विज्ञापन

Sikh Nurse Attacked Australia: ऑस्ट्रेलिया के जिलॉन्ग (कोरिओ) में एक 22 साल के भारतीय सिख नर्स, हरमनप्रीत सिंह पर बेहद शर्मनाक हमला हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स (9न्यूज और अन्य) के अनुसार, हरमनप्रीत जब मंगलवार रात जिम से वर्कआउट करके बाहर निकल रहे थे, तब तीन लड़कों ने उन्हें घेर लिया और बुरी तरह पीटा.

जिम के अंदर से ही शुरू हो गई थी बदतमीजी

हरमनप्रीत ने बताया कि जब वे जिम के अंदर एक्सरसाइज कर रहे थे, तभी से उन पर कमेंट्स किए जा रहे थे. जब वे बाहर निकले, तो वे तीनों लड़के वहीं उनका इंतजार कर रहे थे. एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावर उन्हें इंडियन डॉग (भारतीय कुत्ता) कह रहा है और उन्हें अपने देश वापस जाने की धमकी दे रहा है.

सिर से मारी टक्कर

पीड़ित युवक ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि एक हमलावर उनके चेहरे के बिल्कुल करीब आया और अचानक अपने सिर से उनकी नाक पर जोर से हमला कर दिया. हमला इतना तेज था कि नाक से तुरंत खून बहने लगा. इसके बाद तीनों आरोपी एक ग्रे रंग की सेडान कार में बैठकर वहां से भाग निकले. हरमनप्रीत को पूरी रात अस्पताल में बितानी पड़ी और डॉक्टर अब उनकी सर्जरी पर विचार कर रहे हैं.

मानसिक रूप से टूट चुका है युवक

हरमनप्रीत का कहना है कि यह उनके साथ पहली बार नहीं हुआ है, लेकिन इस बार वे अंदर से डर गए हैं. उन्होंने कहा कि मैं खुद को मजबूत रखने की कोशिश करता हूं, पर ऐसी चीजें दुख पहुंचाती हैं. अब मुझे नहीं पता कि मैं वापस उस जिम जा पाऊंगा या नहीं, क्योंकि अब मैं वहां सुरक्षित महसूस नहीं करता.

ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर बढ़ते हमले

यह कोई अकेली घटना नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ समय में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले करीब 8.4 लाख भारतीयों के बीच डर का माहौल है:

  • जुलाई 2025 का केस: एडिलेड में 23 साल के भारतीय छात्र अमनप्रीत सिंह पर 5 लोगों ने मेटल नकल्स और हथियारों से हमला किया था, जिससे उन्हें ब्रेन ट्रॉमा हुआ था.
  • धार्मिक स्थलों पर हमले: मेलबर्न के श्री स्वामीनारायण हिंदू मंदिर जैसे पूजा स्थलों में भी तोड़फोड़ की खबरें आई हैं.
  • बढ़ता विरोध: रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल हुए एंटी-इमिग्रेशन (प्रवासियों के खिलाफ) विरोध प्रदर्शनों के बाद से भारतीयों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं.

ये भी पढ़ें: वीडियो: ‘तुम बहुत खूबसूरत हो’, व्हाइट हाउस में इस दिग्गज रैपर पर फिदा हुए ट्रंप

ये भी पढ़ें: इंडियन आर्मी में तैनात होंगे फ्रांसीसी अफसर; मोदी-मैक्रों की बड़ी डील, देश में ही बनेंगे फाइटर जेट

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola