न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी बॉय की हत्या; पैसे मांगने पर भारतीय युवक को ग्राहक ने मारी गोली, पंजाबी समुदाय में गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में भारतीय युवक गुरदीप सिंह की हत्या, फोटो लेकर बैठे गुरदीप के परिजन, फोटो ANI

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पंजाब के कपूरथला का रहने वाला 28 वर्षीय भारतीय युवक गुरदीप सिंह न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी का काम करता था. एक डिलीवरी के दौरान जब उसने ग्राहक से पिज्जा के पैसे मांगे, तो विवाद के बाद ग्राहक ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. इस खबर के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन केंद्र सरकार से शव को भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं.

विज्ञापन

मृतक गुरदीप सिंह के पिता प्यारे लाल ने बेहद भावुक होकर न्याय की अपील की है. उन्होंने बताया, "8-9 साल से अमेरिका में संघर्ष: गुरदीप पिछले 8-9 सालों से न्यूयॉर्क में रहकर मेहनत-मजदूरी और पिज्जा डिलीवरी का काम कर रहा था."

विज्ञापन

पैसे मांगने पर मारी गोली

डिलीवरी देने के बाद जब गुरदीप ने नियमानुसार ग्राहक से पैसे मांगे, तो आरोपी ने पैसे देने के बजाय सीधे बंदूक निकालकर गोली चला दी.


गरीब परिवार की अपील, बच्चे को न्याय दिलाया जाए

प्यारे लाल ने कहा, "हम एक बेहद गरीब परिवार हैं. मैं भारत सरकार से गुजारिश करता हूं कि मेरे बच्चे को न्याय दिलाया जाए, दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले और मेरे बेटे के पार्थिव शरीर को अमेरिका से भारत वापस लाया जाए."

उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन (NAPA) ने जताई कड़ी चिंता

इस वारदात के बाद उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन (NAPA) ने अमेरिका में रह रहे पंजाबियों और सिख समुदाय की सुरक्षा को लेकर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है.

  • "इसे अकेली घटना न माना जाए": NAPA के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने कहा कि इस हत्या को एक अलग-थलग या अकेली घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
  • उजड़ रहे हैं परिवार: चहल ने कहा कि जब भी किसी युवा पंजाबी या सिख की हत्या होती है, तो सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है. समुदाय बार-बार होने वाली इस हिंसा के साथ जीने को मजबूर नहीं हो सकता.
  • बढ़ती धमकियां और रंगदारी: संगठन ने ध्यान दिलाया कि अमेरिका में भारतीय और पंजाबी समुदाय के लोगों को लगातार धमकियों, जबरन वसूली और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है.

'अब बहुत हो चुका' - अमेरिका में पंजाबी समुदाय का फूटा गुस्सा

नापा ने कैलिफोर्निया में हाल ही में सामने आए जबरन वसूली के मामलों और संगठित अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि गुरदीप सिंह का नाम सिर्फ एक और आंकड़े या सूची में दर्ज होकर नहीं रह जाना चाहिए. संगठन ने अमेरिकी प्रशासन से प्रवासियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.


ये भी पढ़ें: ईरान को भूल जाइए... पश्चिम एशिया में इन दो देशों के बीच एक नई जंग के हालात बन रहे हैं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola