Video: राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी की कमी, गठबंधन की बैठक के पहले दिल्ली में लगे पोस्टर
राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर (Photo: ANI)
Video : INDIA गठबंधन की आज (8 जून) होने वाली बैठक से पहले दिल्ली के कई प्रमुख चौराहों पर कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए पोस्टर लगाए गए हैं. वीडियो में देखें क्या नजर आ रहा है पोस्टर में.
Video : दिल्ली के कई प्रमुख चौराहों पर लगाए गए पोस्टरों में एनसीपी (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयानों को प्रमुखता से दिखाया गया है. इनमें राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर टिप्पणियां की गई हैं. बैठक से पहले लगे इन पोस्टरों ने सियासी माहौल को और गर्मा दिया है. पोस्टर में लिखा है कि राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी की कमी है. इस पोस्टर में शरद पवार की तस्वीर लगी है. आप भी देखें ये वीडियो जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है.
#WATCH | Ahead of today’s INDIA bloc meeting, posters targeting Congress and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi appeared on multiple roundabouts in Delhi.
— ANI (@ANI) June 8, 2026
The posters highlight statements by opposition leaders, including NCP-SCP chief Sharad Pawar, TMC chief Mamata Banerjee, DMK leader… pic.twitter.com/NCA4X9dwgn
‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में किसके पहुंचने की संभावना?
विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल बीजेपी से मुकाबला करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए सोमवार (8 जून) को बैठक करेंगे. दिल्ली के ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब’ में होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव और शिवसेना (उबाठा) के उद्धव ठाकरे समेत 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें : ‘इंडिया’ गठबंधन की कल अहम बैठक, मोदी सरकार के खिलाफ रणनीति बनाएंगे 23 दल
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए 23 राजनीतिक दलों ने अपनी सहमति दे दी है. उन्होंने कहा कि कुछ दल अपने-अपने कारणों से इस खास बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. हालांकि, गठबंधन के अधिकांश सहयोगी दल बैठक में मौजूद रहेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए