एनडीए गठबंधन का सहरसा विधानसभा सम्मेलन होगा ऐतिहासिक, जोरों से चल रही तैयारी

एनडीए गठबंधन का सहरसा विधानसभा सम्मेलन होगा ऐतिहासिक
सहरसा. एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्ष का प्रेस कांफ्रेंस सोमवार को परिसदन में आयोजित किया गया. जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, लोजपा आर जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, हम जिलाध्यक्ष रामरतन ऋषिदेव, रालोमो प्रदेश महासचिव शिवेंद्र सिंह जीशू, जदयू जिला प्रवक्ता डॉ लुतफुललाह, भाजपा जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, रालोमो जिला प्रधान महासचिव सीएम झा, युवा जिलाध्यक्ष लोजपा संदीप पासवान मौजूद थे. संबोधित करते कहा कि एनडीए के सभी कार्यकर्ता एक जुटता के साथ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जुटे हैं. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में एनडीए की बैठक आयोजित की जायेगी. सहरसा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ दिलीप जायसवाल, बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार, मंत्री नीतीश मिश्रा, जदयू यू सांसद कौशलेंद्र कुमार, संजय पासवान, प्रदेश प्रधान महासचिव लोजपा आर मदन चौधरी, प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष रालोमो स्मिता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हम के साथ स्थानीय व प्रदेश के नेता भाग लेंगे. जिसकी तैयारी एनडीए घटक के नेता आपसी समन्वय स्थापित कर सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं. प्रत्येक पंचायत के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेंगे. जिसके लिए जनसंपर्क जारी है. सम्मेलन में डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जायेगी. इसके लिए आमंत्रण पत्र गांव गांव भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




