Jamshedpur News : लोको पायलट जीके गौतम हत्याकांड के मुख्य शूटर अभय यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamshedpur News : लोको पायलट जीके गौतम की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर गयाजी निवासी अभय यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट में सरेंडर करने के बाद

विज्ञापन

Jamshedpur News :

लोको पायलट जीके गौतम की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर गयाजी निवासी अभय यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कोर्ट में सरेंडर करने के बाद शुक्रवार को बागबेड़ा थाना की पुलिस ने पूछताछ के लिये अभय यादव को 48 घंटे की रिमांड पर लेने की अर्जी कोर्ट में दाखिल की. जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है. शनिवार को बागबेड़ा पुलिस अभय यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इस मामले में पुलिस पूर्व में रेलवे सुरक्षा गार्ड आशीष कुमार कर्ण, गया (बिहार) के परैया थाना क्षेत्र के महादेवपुर निवासी छोटू शर्मा और बागबेड़ा हरहरगुट्टू काली मंदिर के पास रहने वाले जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

वहीं, मुख्य आरोपी राजकिशोर सिंह और उसके बेटे अनिकेत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था. गिरफ्तार किये गये रेलवे सुरक्षा गार्ड आशीष कुमार कर्ण, छोटू शर्मा और जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया था कि अभय यादव ने ही लोको पायलट जीके गौतम को गोली मारी थी. हत्या की योजना कई दिनों से चल रही थी. पुलिस ने इस मामले में हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है. रेलवे सुरक्षा गार्ड आशीष कुमार कर्ण ने ही लोको पायलट जीके गौतम का लोकेशन अनिकेत सिंह को दिया था. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गये थे. पुलिस इस मामले में राजकिशोर सिंह के बेटे अविनाश सिंह और उसके साथी आर्यन की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola