मुंबई में प्रवासी मजदूर बासुदेव दास की मौत, शव गांव लाने की तैयारी
मृतक बासुदेव दास की फाइल तस्वीर. | Prabhat Khabar Network
झारखंड के बरकट्ठा निवासी प्रवासी मजदूर बासुदेव दास की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हार्ट अटैक की आशंका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
बरकट्ठा, हजारीबाग: प्रखंड क्षेत्र की गयपहाड़ी पंचायत के कलहाबाद निवासी प्रवासी मजदूर बासुदेव दास (59 वर्ष, पिता गिरधारी दास) की मुंबई में मौत हो गयी. झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव विनोद प्रसाद ने बताया कि बासुदेव दास मुंबई के एक होटल में गेटकीपर का काम करता था.
उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद बासुदेव दास अपने कमरे में सोने चला गया था. शुक्रवार सुबह जब वह नहीं उठा, तो सहकर्मी ने उसे जगाने का प्रयास किया. इस दौरान उसकी मौत हो जाने की जानकारी मिली. आशंका जतायी जा रही है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई होगी.
घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंडी एकता संघ और थाने के सदस्य शव को उसके पैतृक गांव भिजवाने की प्रक्रिया में जुटे हैं. घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए