ध्वजाधारी धाम में लायंस क्लब ने लगाये फलदार पौधे, हरियाली का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

ध्वजाधारी धाम में पौधारोपण करते लायंस क्लब ऑफ झुमरीतिलैया के अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा के ध्वजाधारी धाम परिसर में लायंस क्लब झुमरीतिलैया ने पर्यावरण संरक्षण के लिए फलदार पौधे लगाए। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार, कोडरमा : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब झुमरीतिलैया की ओर से गुरुवार को ध्वजाधारी धाम परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. महामंडलेश्वर श्री सुखदेव दास महाराज और श्री चंदन बाबा की मौजूदगी में क्लब के सदस्यों ने मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाये.

विज्ञापन

इस दौरान आम, जामुन, कटहल, सिंदूर, अमरूद और नींबू समेत कई पौधे लगाये गये. क्लब की ओर से बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूर्व में भी विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाया गया है.

कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष गजेंद्र राम के अलावा लायंस सुजीत कुमार अम्बष्ट, राकेश रंजन, जेएन झा, संदीप कुमार, राजेश पांडेय, टींकू, मनीष और शंकर सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola