सुजाता कुमारी सिंह ने संभाला कोडरमा जिला कोषागार पदाधिकारी का प्रभार

Updated:
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करते जिला कोषागार पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में सुजाता कुमारी सिंह ने नए जिला कोषागार पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन को अपनी प्राथमिकता बताया है।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार, कोडरमा : कोडरमा की नयी जिला कोषागार पदाधिकारी के रूप में सुजाता कुमारी सिंह ने गुरुवार को प्रभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान जिला कोषागार पदाधिकारी नजमुल लैल से पदभार लिया. प्रभार ग्रहण करने के बाद कोषागार विभाग के कर्मियों ने नयी पदाधिकारी का स्वागत किया.

विज्ञापन

सुजाता कुमारी सिंह ने कहा कि जिला कोषागार से संबंधित कार्यों का सुचारू संचालन, वित्तीय अनुशासन और कार्यों का समय पर निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कोषागार से जुड़े सभी कार्यों को नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया.

मौके पर राज्य कर पदाधिकारी देवाशीष कुमार, डीएसइ अजय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा समेत कोषागार कर्मी श्याम कुमार, योगेंद्र कुमार, जगन्नाथ पाठक, मंटू कुमार, बसंत कुमार, श्रवण कुमार, अंकिता कुमारी, उमेश सिंह और तरुण कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola