नारायणपुर में पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 तक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नारायणपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक हुई. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय पल्स पोलियो

विज्ञापन

नारायणपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक हुई. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक संचालित होगा. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहियाओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. बीपीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि 28 जून को क्षेत्र के सभी पोलियो बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी. इसके बाद 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी जो बूथों तक नहीं पहुंच पाएंगे. अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे. मौके पर जैनव प्रवीण, पेमिया देवी, रीता देवी, ममता देवी, सुधा देवी, सुमिता कुमारी समेत अन्य थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola