विशाखापट्टनम काम करने गये धर्मा यादव का नहीं मिल रहा कोई सुराग, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
Updated:
विज्ञापन
धर्मा यादव | Prabhat Khabar Network
विशाखापट्टनम गए कुजू निवासी धर्मा यादव 19 अगस्त से लापता हैं। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर तलाश में सहयोग की मांग की है।
विज्ञापन
कुजू. हथमारा निवासी कार्तिक यादव ने अपने पिता धर्मा यादव के लापता होने की सूचना देते हुए कुजू ओपी में आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनके पिता काम के सिलसिले में विशाखापट्टनम गये थे. 19 अगस्त से उनसे किसी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है.
विज्ञापन
परिजनों ने अपने स्तर से धर्मा यादव की काफी खोजबीन की, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. इसके बाद कार्तिक यादव ने कुजू ओपी में आवेदन देकर पुलिस से मामले की जानकारी जुटाने और उनके पिता की तलाश में सहयोग करने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि रामगढ़ पुलिस अधीक्षक को भी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन