काम पर नहीं लौटे मनरेगाकर्मी, नारायणपुर में हड़ताल जारी

नारायणपुर. सेवा स्थायीकरण, वेतनमान सहित विभिन्न मांगों को लेकर रोजगार सेवकों की हड़ताल 95वें दिन भी जारी रही. जिला प्रशासन के चेतावनी के बावजूद नारायणपुर प्रखंड के 23 रोजगार सेवक
नारायणपुर. सेवा स्थायीकरण, वेतनमान सहित विभिन्न मांगों को लेकर रोजगार सेवकों की हड़ताल 95वें दिन भी जारी रही. जिला प्रशासन के चेतावनी के बावजूद नारायणपुर प्रखंड के 23 रोजगार सेवक अब तक काम पर वापस नहीं लौटे हैं. इससे मनरेगा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन में प्रतिकूल असर पड़ रहा है. डीडीसी ने पत्र जारी कर सभी हड़ताली रोजगार सेवकों को 11 जून तक हर हाल में कार्य पर लौटने का अल्टीमेटम दिया था. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी रोजगार सेवकों की हड़ताल जारी है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है. रोजगार सेवक संघ के प्रतिनिधि राधेश्याम पंडित ने बताया कि फिलहाल हड़ताल समाप्त करने को लेकर राज्य स्तर से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जिला स्तर पर बैठक प्रस्तावित है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. इधर प्रखंड के सभी 23 रोजगार सेवकों के हड़ताल पर रहने से मनरेगा की योजना के क्रियान्वयन, मस्टर रोल संधारण, मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने का कार्य प्रभावित हो रहे हैं. कई योजनाओं की प्रगति धीमी पड़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










