नाबालिक छात्रा से छेड़खानी मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

पसराहा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पसराहा. थाना क्षेत्र के बड़ी पैकांत में एक 13 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ जबरन छेड़खानी, मारपीट कर बुरी तरह से घायल करने का एक मामला सामने आया है. इतना ही नहीं विरोध करने पर छात्रा के पिता, माता के साथ भी मारपीट किया गया है. इसको लेकर पीड़िता छात्रा ने स्थानीय पसराहा थाना में लिखित आवेदन देकर बड़ी पैकांत गांव के दबंगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में बड़ी पैकांत निवासी वरुण शर्मा के पुत्र छोटू कुमार को नमाजद बनाया गया है. पीड़ित नाबालिक ने बताया कि विगत 14 जुलाई को रात्रि करीब 9 बजे अपने घर से बासा पर पिता को रात्रि का खाना देने के लिए से जा रही थी. जब घर और बासा के बीच में घर के समीप गली में सुनसान जगह पर पहुंची तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे छोटू कुमार ने जबरन रोक लिया और छेड़खानी करने लगा. छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट की. पसराहा थानाध्यक्ष ने कहा की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola