अनगड़ा में स्वतंत्रता दिवस पर दिखा उत्साह, स्कूलों से पंचायतों तक शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर में फहराया गया तिरंगा

अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. तिरंगा फहराकर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

अनगड़ा (रांची): प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक प्रतिष्ठानों तथा पंचायतों में शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया.

सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

थाना परिसर और बिरसा मुंडा पार्क में थाना प्रभारी गौतम रजवार ने ध्वजारोहण किया. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बीडीओ जयपाल सोय ने तिरंगा फहराया. वहीं जशपुरिया बीएड कॉलेज में अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, सोहोवती पब्लिक स्कूल और जीपी हाई स्कूल में डॉ अमर कुमार चौधरी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रभारी डॉ शशिप्रभा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी.

ये भी पढ़ें- पतरातू में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह शान से लहराया गया तिरंगा

स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों ने तिरंगे को दी सलामी

इसके अलावा एसएस-2 उच्च विद्यालय चिलदाग में प्राचार्या संगीता रवि, खादी संस्थान में सचिव इंद्रसेन सिंह, साल्हन लैंपस में अध्यक्ष रोहित करमाली तथा बलदेव चिल्ड्रेन स्कूल में नीलकंठ चौधरी और दिनेश महतो ने झंडारोहण किया.

सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना में भी फहराया गया तिरंगा

जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी में प्रबंधक संजय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. वहीं जोन्हा पंचायत में मुखिया कृष्णा मुंडा, हेसल पंचायत में मुखिया कविता देवी और सिरका पंचायत में मुखिया रौशन मुंडा ने तिरंगा फहराया.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी स्थानों पर लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी. इस दौरान देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया. पूरे प्रखंड क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा.


विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola