महिला को बंधक बनाकर मार-पीट करने के मामले में छ:ह आरोपी गिरफ्तार, सभी भेजे गए जेल

Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ थाने की पुलिस के गिरफ्त में महिला को मारपीट कर बंधक बनाने के आरोपी | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ थाने की पुलिस के गिरफ्त में महिला को मारपीट कर बंधक बनाने के आरोपी | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ पुलिस ने महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में 4 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानिए पूरी घटना की जानकारी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़

एक महिला को बंधक बनाकर मार-पीट करने के मामले में रामगढ़ थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार महिला तथा दो पुरुषों सहित सभी छःह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार के अनुसार गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र की दारुपट्टा गांव निवासी भगलू राय की पत्नी 35 वर्षीया ऊषा देवी को रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुर्गीदुमा गांव में कुछ लोगों ने बंधक बनाकर मार-पीट करते हुए घायल कर दिया था.

पीड़िता ऊषा देवी के लिखित आवेदन पर रामगढ़ थाने में कांड संख्या 55/26 के तहत 18 जुलाई 2026 प्राथमिकी की दर्ज की गई थी. भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 74, 76, 77 एवं 3(5) के तहत दर्ज प्राथमिकी में पीडिता ने आरोप लगाया था कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुर्गीदुमा गांव में कुछ लोगों ने उसे घर में बंधक बना कर मार-पीट कर घायल कर दिया था.

मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया को सौंपी गई थी. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त दया देवी, सरस्वती देवी, चंपा देवी, संझोतिया देवी, ब्रजेश राय तथा नरेश राय, सभी निवासी मुर्गीदुमा पंचायत नौखेता,थाना रामगढ़, जिला दुमका को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में उपस्थापित कर जेल भेज दिया गया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola