समस्तीपुर के रोह में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर झंडा फहराने का दिया संदेश

Author Amit saurabh|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

तिरंगा रैली में प्रखण्ड कार्यालय में रंगोली बनाते इंटर विद्यालय के छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर जिले में 'हर घर तिरंगा' अभियान ने जोर पकड़ा. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मध्य विद्यालय रोह और इंटर विद्यालय रोह के छात्र-छात्राओं ने तपती धूप में भी जोश के साथ तिरंगा रैली निकाली. उन्होंने देशभक्ति के नारों से रोह बाजार और प्रखंड कार्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया.

विज्ञापन

Tiranga Rally: समस्तीपुर जिले में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, मध्य विद्यालय रोह एवं इंटर विद्यालय रोह के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से तिरंगा रैली निकाली. तपती धूप के बावजूद विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर रहा. हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ छात्र-छात्राएं रोह बाजार से होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे.

विज्ञापन

Samastipur News: बाजार से प्रखंड कार्यालय तक गूंजे देशभक्ति के नारे

यह रैली मध्य विद्यालय रोह के प्रांगण से शुरू होकर रोह बाजार के रास्ते प्रखंड कार्यालय पहुंची. इसमें इंटर विद्यालय रोह के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रखंड कार्यालय से वापस लौटने के बाद अंबेडकर चौक पर रैली का समापन हुआ. रैली का सफल नेतृत्व मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के संचालक जमशेद मेहंदी काजमी ने किया.

बीडीओ फैजान अहमद ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर बीडीओ फैजान अहमद की मौजूदगी में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया. इस दौरान प्रधानाध्यापक अजय कुमार, मनोज कुमार, राहुल कुमार एवं राजेश कुमार समेत कई अन्य शिक्षक व कर्मी मौजूद रहे.

नागरिकों को किया गया जागरूक

तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया और स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का संदेश दिया. इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों तथा नागरिकों के कर्तव्यों की जानकारी दी.प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है. तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग व बलिदान की याद दिलाता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola