चातुर्मास के कारण चार माह के लिए थमी शहनाइयां, 20 नवंबर से फिर गूंजेंगे विवाह के मंगल गीत

Updated:
विज्ञापन
पूजा-पाठ सामग्री की दुकान.

चातुर्मास के कारण चार माह के लिए थमी शहनाइयां, 20 नवंबर से फिर गूंजेंगे विवाह के मंगल गीत | Prabhat Khabar Network

चातुर्मास के चलते चार महीने तक सभी मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। 20 नवंबर को तुलसी विवाह के बाद फिर से शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

पंजवारा बांका से गौरव कश्यप की रिपोर्ट: फोटो - पुजा दुकान की तस्वीर व आचार्य भावेश चौबे चातुर्मास के कारण चार माह के लिए थमी शहनाइयां, 20 नवंबर से फिर गूंजेंगे विवाह के मंगल गीत पंजवारा(बांका).अधिक मास समाप्त होने के बाद 16 जून से शुरू हुए मांगलिक कार्यों का दौर अब थम गया है. रविवार को इस सीजन का अंतिम विवाह लग्न संपन्न होने के साथ ही सोमवार से शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन समेत अन्य सभी शुभ कार्यों पर विराम लग गया.गुरु के वृद्ध होने तथा 25 जुलाई से शुरू हो रहे चातुर्मास के कारण अगले चार माह तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होगा. अब 20 नवंबर को तुलसी विवाह के बाद पुनः शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी. ज्योतिषाचार्य आचार्य भावेश चौबे ने बताया कि 12 जुलाई इस सीजन का अंतिम मांगलिक दिन था.इसके बाद गुरु के वृद्ध होने से 24 जुलाई तक शुभ मुहूर्त नहीं हैं. वहीं 25 जुलाई से चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा, जो 19 नवंबर तक रहेगा. इस अवधि में सनातन परंपरा के अनुसार विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत, मुंडन सहित अधिकांश मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. 20 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ पुनः शुभ कार्यों की शुरुआत होगी. इसके बाद 20 नवंबर से 12 दिसंबर तक विवाह के मुहूर्त रहेंगे.वहीं 16 दिसंबर से खरमास शुरू होने के कारण एक बार फिर मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा. बाजारों व धार्मिक स्थलों पर छाया सन्नाटा लग्न समाप्त होने के साथ ही प्रखंड के प्रमुख बाजारों में रौनक कम हो गई है. थोक किराना मंडी, फूल-माला बाजार तथा पंजवारा बाजार की कपड़ा, ज्वेलरी, बर्तन और सजावट की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या पहले की तुलना में काफी घट गई है. मांगलिक कार्य बंद होने का असर कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है. वहीं विवाह के लिए प्रसिद्ध मंदिर एवं विवाह भवन में भी सन्नाटा पसरा हुआ है. कुछ दिन पहले तक जहां विवाह समारोहों की चहल-पहल और बैंड-बाजे की गूंज सुनाई देती थी, वहां अब वीरानी का माहौल है. नवंबर-दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त नवंबर: 20, 21, 24, 25 एवं 26 नवंबर दिसंबर: 2, 5, 9, 10, 11 एवं 12 दिसंबर

विज्ञापन
गौरव कश्यप

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola