बच्चों के सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों से हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में बोलते निदेशक

गोड्डा के बेथेल मिशन स्कूल में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

विज्ञापन

गोड्डा. बेथेल मिशन स्कूल, गोड्डा में नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया.बैठक का शुभारंभ स्कूल के निर्देशक प्राणेश सोलोमन एवं प्रधानाचार्या अन्ना मार्क तथा अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. बैठक में बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गयी. शिक्षकों ने प्रत्येक बच्चे की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के साथ साझा की और सुधार के लिए सुझाव दिये. विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील किया कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें. बच्चों की रुचि और क्षमता को समझकर उन्हें सकारात्मक वातावरण दें.

विज्ञापन


प्रबंधन ने कहा कि बच्चों की तुलना अन्य बच्चों से न करें, उन्हें डांटने के बजाय प्रेरित करें और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें. शिक्षकों ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए .विद्यालय और अभिभावकों के बीच नियमित संवाद और सहयोग. बेहद आवश्यक है. इससे बच्चे का मानसिक और शैक्षणिक विकास बेहतर हो सकता है. बैठक के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना किया. बच्चों के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. बैठक समाप्ति के बाद सभी अभिभावकों को प्रतिक्रिया फॉर्म भी दिए गये. ताकि किसी भी समस्या या सुझाव को स्कूल के निदेशक तक पहुंचाकर उसका समाधान किया जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola