Anupama Leap: लीप के बाद अनुज की चली गई याददाश्त, अनुपमा को सामने देख दिया धक्का, टूटा अनु का दिल

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

anupama

अनुपमा में लीप आने के बाद फाइनली अनु अपने अनुज से मिलने वाली है. अनुज का बदला लुक देखकर वो काफी दुखी होगी. उसे लगेगा अनुज की हालत उसके वजह से है. दूसरी तरफ बा एक बार फिर से अनु को बुरा-भला सुनाएगी.

विज्ञापन

Anupama Leap: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बार फिर से अनु और अनुज अलग हो गए है. अनुज और अनुपमा एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं. हालांकि उनकी किस्मत को कुछ और मंजूर था. दोनों अलग हो गए है और एक-दूसरे की याद में तड़प रहे हैं. अनुपमा इस बात से अनजान है कि अनुज उसके शहर में ही है. वैसे अनुज का हाल बदल गया है और उसे पहचान पाना मुश्किल है. लेटेस्ट एपिसोड शानदार होने वाला है और दर्शक इसे देखकर इमोशनल हो जाएंगे.

अनुज भूल गया सबकुछ

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा फाइनली एक-दूसरे से मिलेंगे, लेकिन अनुज उसे पहचान नहीं पाएगा. अनुज को इस हाल में देखकर अनु का दिल भर आएगा. उसकी हालत के लिए अनु खुद को दोषी मानेगी. अनुज, अनु का नाम लेता है, लेकिन उसे देखकर इग्नोर भी करता है. अनु को वो धक्का दे देगा और अनु हैरान हो जाएगी. अनुज को देखकर अनु फूट-फूटकर रोने लगेगी. अनुज की मेमोरी चली गई है. अनुज जब आध्या और अनु से दूर हुआ, उसकी याददाश्त चली गई.

Also Read- Anupama Leap: लीप के बाद की कहानी ऐसे होगी शुरू, पागलों जैसी हालत में दिखेगा अनुज, अनुपमा का इतना बदल जाएगा लुक

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

अनुपमा को हुई आध्या की फ्रिक

अनुपमा को आध्या की याद आती है और वो उसके बारे में सोचने लगती है कि वो आखिर है कहां. अनु उसका पता लगाने के बारे में सोचती है, साथ ही अनु, अनुज को वापस लाने का फैसला करती है और उसे ठीक करने की कोशिश भी करेगी. वहीं, आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला और अनुपमा रास्ते में एक-दूसरे से टकरा जाते हैं. लीला, अनु पर उसे हसमुख से अलग करने का आरोप लगाती है. अनु उन्हें करारा जवाब देती है और ऐसे आरोप लगाना बंद करने के लिए कहती है. लीला कहती है वो सिर्फ घर तोड़ना जानती है. अनु ये सुनकर दुखी हो जाती है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola