JEE Advanced 2024 Provisional Answer Key जारी, ऐसे उठाएं आपत्ति

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Jun 2024 1:51 PM

विज्ञापन

JEE Advanced 2024 Provisional Answer Key Out

JEE Advanced 2024 Provisional Answer Key Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने आज (2 जून) JEE एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है.

विज्ञापन

JEE Advanced 2024 Provisional Answer Key Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Advanced) 2024 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है. संयुक्त प्रवेश परीक्षा उन्नत 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से अपने पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर का उपयोग करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को उम्मीदवार पोर्टल के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है. आपत्ति विंडो 3 जून तक खुली रहेगी.

JEE Advanced 2024 Provisional Answer Key Out: कैसे चेक करें

स्टेप 1: आधिकारिक JEE एडवांस्ड वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर जाएं

स्टेप 2: ‘घोषणाएं’ टैब के अंतर्गत, स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें.

JEE Advance Response Sheet 2024: यहां से चेक करें स्कोर

BSEB 2024 : आज से शुरू हुआ बीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा स्क्रूटनी के लिए आवेदन,समझें प्रोसेस

स्टेप 3: लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें.

स्टेप 4: सफलतापूर्वक लॉग इन करने के बाद, उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे.

स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी डाउनलोड करें और सहेजें.

जेईई एडवांस्ड 2024 के नतीजे 9 जून को घोषित किए जाएंगे. परिणाम घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों के लिए श्रेणीवार अखिल भारतीय रैंक (AIR) जेईई (Advanced) 2024 ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगी.

यहां देखें मार्किंग स्कीम

पेपर 1 और पेपर के लिए जेईई एडवांस्ड 2024 मेकिंग स्कीम के अनुसार, कुछ प्रश्नों के गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग होगा.

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 26 मई, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. पेपर 1 और 2 दोनों में एमसीक्यू, एमएसक्यू और संख्यात्मक प्रश्नों का उपयोग किया गया था, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित को शामिल किया गया था.

इससे पहले, 31 मई को, प्राधिकरण ने jeeadv.ac.in पर पेपर 1 और 2 दोनों के लिए जेईई एडवांस्ड 2024 रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध कराई थी. ये शीट, प्रोविजनल आंसर की के साथ मिलकर उम्मीदवारों को अपने स्कोर का अनुमान लगाने की अनुमति देती हैं. प्रोविजनल की पर आपत्तियों के आधार पर अंतिम जेईई एडवांस्ड 2024 आंसर की 9 जून को जारी की जाएगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola