NEET UG Re-Exam में होगा 195 मिनट का पेपर, रफ वर्क के लिए एक्सट्रा पेपर

Updated:
विज्ञापन
NEET UG Re-Exam 2026

एग्जाम देते स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NEET UG Re-Exam 2026: नीट यूजी 2026 के लिए 21 जून को री-एग्जाम होने वाला है. इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों के पक्ष में एक अहम घोषणा की है. एनटीए ने कहा है कि री-एग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलेगा. इसके अलावा छात्रों को रफ वर्क के लिए अलग से पेपर भी दिया जाएगा.

विज्ञापन

NEET UG Re-Exam 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों के लिए कुछ अहम बदलाव किए हैं. एजेंसी का कहना है कि परीक्षा को और ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए यह फैसले लिए गए हैं. 21 जून 2026 को होने वाली परीक्षा में उम्मीदवारों को पहले की तुलना में अधिक समय मिलेगा और रफ वर्क करने के लिए भी ज्यादा जगह दी जाएगी.

परीक्षा का समय बढ़ाया गया

NTA ने उम्मीदवारों से मिले फीडबैक को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की कुल अवधि बढ़ा दी है. अब NEET UG 2026 दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. यानी उम्मीदवारों को कुल 195 मिनट का समय मिलेगा.

इस अतिरिक्त समय में परीक्षा से पहले होने वाली जरूरी औपचारिकताएं भी शामिल हैं. इनमें उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर करना, पहचान सत्यापन और अन्य निरीक्षण संबंधी प्रक्रियाएं शामिल हैं. इससे छात्रों को यह महसूस नहीं होगा कि प्रशासनिक कार्यों के कारण उनका परीक्षा समय कम हो रहा है.

NEET UG Re-Exam 2026: छात्रों की सुविधा को मिला महत्व

हर साल लाखों छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं. ऐसे में समय को लेकर छात्रों की चिंता अक्सर सामने आती रही है. कई उम्मीदवारों का कहना था कि परीक्षा शुरू होने से पहले की औपचारिकताओं में समय निकल जाता है.

इसी समस्या को दूर करने के लिए NTA ने परीक्षा विंडो को बढ़ाया है. इससे उम्मीदवार पूरे ध्यान और आत्मविश्वास के साथ प्रश्न हल कर सकेंगे. एजेंसी का मानना है कि यह बदलाव परीक्षा के अनुभव को और बेहतर बनाएगा.

रफ वर्क के लिए मिलेगी ज्यादा जगह

गणना और नोट्स बनाने के लिए रफ वर्क का महत्व किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में काफी होता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए NTA ने प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए उपलब्ध जगह को भी बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें: ग्वालियर के इन कॉलेजों से करें BEd, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में तुरंत मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola