राजस्थान SET के लिए नोटिफिकेशन जारी, सितंबर में होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan SET 2026

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

Rajasthan SET Exam 2026: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा (UOK) की ओर से किया जाएगा.

विज्ञापन

Rajasthan SET Exam 2026: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा (UOK) की ओर से किया जाएगा. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- uok.ac.in पर जाना होगा.

राजस्थान SET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसी दिन तक आवेदन फीस जमा करने की भी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है.

Rajasthan SET Exam 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uok.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Rajasthan SET 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • निर्धारित फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

Rajasthan SET Exam 2026 Notification Check Here

परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा. वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे. रिजल्ट की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है.

फोटो पर क्लिक करके करें रजिस्ट्रेशन

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

राजस्थान SET 2026 में उम्मीदवारों का चयन दो पेपरों के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में Paper-I और Paper-II आयोजित किए जाएंगे. दोनों पेपरों में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की पात्रता तय की जाएगी. यह परीक्षा केवल पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने के योग्य माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: UP DElEd एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से भरें फॉर्म

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola