सेंसेक्स में 233 अंक की बड़ी गिरावट, निफ्टी 8,103 पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2016 9:58 AM

विज्ञापन

मुंबई : बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है. बीएसई का प्रमुख इंडेक्स आज 233 अंकों की गिरावट के साथ शुरुआती कारोबार में 26,403 अंक के स्तर पर पहुंच गया. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 67 अंकों की गिरावट के साथ 8,103 अंकों पर कारोबार […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है. बीएसई का प्रमुख इंडेक्स आज 233 अंकों की गिरावट के साथ शुरुआती कारोबार में 26,403 अंक के स्तर पर पहुंच गया. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 67 अंकों की गिरावट के साथ 8,103 अंकों पर कारोबार कर रहा है. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. मिडकैप के शेयर जहां 72 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, वहीं स्मॉल‍कैप में 75 अंकों की गिरावट देखी जा रही है. पिछले सप्ताह सेंसेक्स में साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी.

शुक्रवार को महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाक्रमों मसलन अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक ब्रिएक्जिट के नतीजों से पहले शेयर बाजारों में तीन सप्ताह में पहली साप्ताहिक गिरावट दर्ज हुई. सेंसेक्स शुक्रवार को 128 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी भी 33 अंक की गिरावट के साथ 8,200 अंक से नीचे आ गया था. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई. अमेरिकी केंद्रीय बैंक की अगले सप्ताह होने वाली बैठक से पहले सतर्कता के रुख तथा ब्रिटेन की यूरोपीय संघ में सदस्यता पर 23 जून को होने वाले जनमत संग्रह से पहले यहां धारणा प्रभावित हुई.

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तीन सप्ताह में पहली साप्ताहिक गिरावट दर्ज हुई. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के रुख से खुलने के बाद अंत में 127.71 अंक या 0.48 प्रतिशत के नुकसान से 26,635.75 अंक पर बंद हुआ. इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 257.20 अंक टूटा था. इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 33.55 अंक या 0.41 प्रतिशत के नुकसान से 8,170.05 अंक पर बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola