ePaper

मौद्रिक समीक्षा के बाद शेयर बाजार में उछाल, बैंकिंग शेयर बने टॉप गेनर

Updated at : 07 Jun 2016 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
मौद्रिक समीक्षा के बाद शेयर बाजार में उछाल, बैंकिंग शेयर बने टॉप गेनर

मुंबई : रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम के द्वारा मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को अच्छी मजबूती के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 232 अंक उछल कर 27009 अंक पर और निफ्टी 65 अंक उछल कर 8266 अंक पर बंद हुआ. मौद्रिक नीति की घोषणा में सरकारी बैकों की सेहत सुधारने […]

विज्ञापन

मुंबई : रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम के द्वारा मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को अच्छी मजबूती के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 232 अंक उछल कर 27009 अंक पर और निफ्टी 65 अंक उछल कर 8266 अंक पर बंद हुआ. मौद्रिक नीति की घोषणा में सरकारी बैकों की सेहत सुधारने के लिए किये जा रहे उपायों पर गवर्नर रघुराम राजन की टिप्प्प्णी के बाद बैंकिंग शेयरों में उछाल दिखा. आज सेंसेक्स में 0.87 प्रतिशत व निफ्टी में 0.80 प्रतिशत की मजबूती आयी. आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर सबसे अधिक मजबूती के साथ स्मॉल कैप सूचकांक बंद हुआ. इस सूचकांक में 0.96 प्रतिशत की मजबूती आयी, जबकि मिड कैप अपेक्षाकृत कम उछाल पर बंद हुआ. आज एसबीआइ व आइसीआइसीआइ बैंक निफ्टी पर टाॅप गेनर बने. इनके शेयर क्रमश: 5.66 प्रतिशत व 4.52 प्रतिशत उछले. इसके अलावा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अंबुजा सीमेंट व हिंडाल्को भी टॉप गेनर बने. वहीं, बीपीसीएल, इंडसइंड बैंक, टाटा पॉवर, अरविंदो फार्मा व इन्फोसिस जैसे दिग्गज टॉप लूजर बने. इनके शेयर 1.91 प्रतिशत से 0.85 प्रतिशत तक गिरे.


बाजार का सुबह का हाल

मुंबई : बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज फिर बढ़त के साथ खुला है. आज होने वाले रिजर्व बैंक के मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 98 अंकों की बढ़त के साथ 26,876 अंक पर पहुंच गया है. जबकि सोमवार को बाजार में गिरावट दर्ज की गयी थी. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 28 अंकों की बढ़त के साथ 8,229 अंक पर पहुंचा. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी बढ़त का सिलसिला जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola