सेंसेक्स में 149 अंक की शुरुआती बढ़त, निफ्टी 10,800 के पार

मुंबई : घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीद से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स सोमवार को सप्ताह के पहले दिन 149 अंक चढ़ गया और निफ्टी 10,800 अंक के स्तर पर पहुंच गया. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 148.70 अंक यानी 0.41% बढ़कर 35,592.37 अंक पर पहुंच गया. शुक्रवार को […]
मुंबई : घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीद से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स सोमवार को सप्ताह के पहले दिन 149 अंक चढ़ गया और निफ्टी 10,800 अंक के स्तर पर पहुंच गया. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 148.70 अंक यानी 0.41% बढ़कर 35,592.37 अंक पर पहुंच गया. शुक्रवार को कारोबार में यह 19.41 अंक गिरा था.
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.55 अंक यानी 0.38 फीसदी बढ़कर 10,809.20 अंक पर पहुंच गया. ब्रोकरों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ होने वाली बैठक से पहले एशियाई बाजारों को लेकर निवेशकों का रुख सकारात्मक बना हुआ है जिससे घरेलू बाजार को भी समर्थन मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




