नेपाल में भारतीय आमों पर रोक की खबर झूठी, सरकार ने बताया इसे पूरी तरह भ्रामक 

Updated:
विज्ञापन

Nepal Bans Indian Mango Imports: क्या नेपाल ने भारतीय आमों के इंपोर्ट पर रोक लगा दी है? सरकार ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. जानें एक्सपोर्ट से जुड़ी पूरी सच्चाई और नए नियमों की जानकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nepal Bans Indian Mango Imports: क्या नेपाल ने भारतीय आमों के इंपोर्ट पर रोक लगा दी है? सरकार ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. जानें एक्सपोर्ट से जुड़ी पूरी सच्चाई और नए नियमों की जानकारी.

विज्ञापन

Nepal Bans Indian Mango Imports: पिछले कुछ दिनों से मीडिया में ऐसी खबरें चल रही थीं कि नेपाल ने भारत से आने वाले आमों पर रोक लगा दी है. इन खबरों ने आम व्यापारियों और आम प्रेमियों के बीच काफी चिंता पैदा कर दी थी. लेकिन अब सरकार ने इन सभी दावों का खंडन करते हुए स्थिति बिल्कुल साफ कर दी है.

विज्ञापन

क्या नेपाल ने भारतीय आमों पर कोई बैन लगाया है?

केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि भारत से नेपाल जाने वाले आमों पर कोई रोक या सस्पेंशन नहीं लगाया गया है. कृषि मंत्रालय के मुताबिक, यह खबरें पूरी तरह से “तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक” हैं. नेपाल के प्लांट क्वारंटीन विभाग ने भी खुद स्पष्ट किया है कि भारत से आम का एक्सपोर्ट पहले की तरह जारी है. जून महीने में ही अब तक करीब 266 टन आम नेपाल भेजे जा चुके हैं.

यहां देखें इस खबर से जुड़ी ANI की ऑफिशियल एक्स पोस्ट:

नए नियमों के पीछे की असली कहानी क्या है?

नेपाल ने हाल ही में अपने इंपोर्ट नियमों में थोड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत अब ‘गर्म जल उपचार’ (Hot Water Treatment) को अनिवार्य कर दिया गया है. भारत इस नए नियम का पालन करते हुए एक्सपोर्ट जारी रख रहा है. हालांकि, भारत सरकार ने नेपाल से इस बात पर चिंता जरूर जताई है कि नए नियम लागू करने से पहले उनसे सलाह-मशविरा नहीं किया गया. फिलहाल, भारत इसे विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों के तहत द्विपक्षीय बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश कर रहा है. 

क्या व्यापारियों को घबराने की जरूरत है?

बिल्कुल नहीं. सरकार ने साफ कर दिया है कि जरूरी फाइटोसैनिटरी (पौध स्वास्थ्य) नियमों का पालन करने पर एक्सपोर्ट की अनुमति और रिलीज ऑर्डर लगातार जारी किए जा रहे हैं. व्यापारियों को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. 

ये भी पढ़ें: नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक! कीटनाशकों की अधिकता बनी बड़ी वजह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola