Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना का स्टेटस चेक करें, 40वीं किस्त 13 सितंबर को आ सकती है, पैसा आने से पहले जरूर कर लें ये काम

Updated:
विज्ञापन

लाड़ली बहना योजना का सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी. अपना नाम लाभार्थी सूची में देखें और भुगतान की स्थिति जांचें. आधार और DBT स्टेटस सही है या नहीं, यह भी सुनिश्चित करें.

विज्ञापन

Ladli Behna Yojana 40th Installment: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है. ऐसे में 40वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अब सबसे जरूरी है कि पैसा खाते में आने से पहले अपना लाभार्थी और भुगतान स्टेटस जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन

स्थानिय रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम से योजना की 40वीं किस्त के रूप में ₹1500-₹1500 की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे. इस दौरान कुल ₹1,835 करोड़ की राशि जारी की जाएगी.

40वीं किस्त से पहले ये 3 स्टेटस जरूर चेक करें

1. लाभार्थी सूची में अपना नाम देखें

सबसे पहले यह जांच लें कि आपका नाम लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी सूची में मौजूद है या नहीं. अगर नाम अंतिम सूची में है, तो आगे भुगतान की स्थिति भी चेक की जा सकती है. इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार के लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर ‘अंतिम सूची’ का विकल्प उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: PM-KISAN के अलावा किसानों को साल में मिलते हैं ₹6000, अगली किस्त से पहले चेक करें ये जरूरी चीजें, वरना अटक सकता है पैसा

2. आवेदन और भुगतान की स्थिति चेक करें

दूसरा जरूरी काम है आवेदन एवं भुगतान की स्थिति देखना. इससे लाभार्थी यह पता कर सकती हैं कि उनका आवेदन किस स्थिति में है और पिछली किस्तों का भुगतान हुआ है या नहीं. अगर यहां भुगतान से जुड़ी कोई समस्या दिखाई दे रही है, तो 40वीं किस्त आने से पहले उसे ठीक कराना जरूरी हो सकता है.

3. आधार और DBT स्टेटस जरूर देखें

लाड़ली बहना योजना की राशि DBT यानी Direct Benefit Transfer के जरिए बैंक खाते में भेजी जाती है. इसलिए यह देखना जरूरी है कि आधार से जुड़ा बैंक खाता और DBT की स्थिति सही है या नहीं. आधिकारिक पोर्टल पर आधार लिंक और DBT की स्थिति चेक करने की सुविधा भी दी गई है.

ये भी पढ़ें: Zomato COD Fee: कैश ऑन डिलीवरी पर अब लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, यूजर और ऑर्डर के हिसाब से बदल रही रकम

40वीं किस्त में कितने रुपये मिलेंगे?

सितंबर की नियमित किस्त के तौर पर पात्र महिलाओं को ₹1,500 मिलने हैं. अगस्त में रक्षाबंधन के मौके पर अतिरिक्त राशि के कारण कुछ लाभार्थियों को ₹1,750 मिले थे, लेकिन सितंबर की नियमित किस्त ₹1,500 है. इसलिए अगर आपके खाते में सितंबर की किस्त का इंतजार है, तो सिर्फ बैंक खाते में SMS आने का इंतजार न करें. पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपना लाभार्थी नाम, भुगतान स्टेटस और DBT स्थिति चेक कर लें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola