Zomato COD Fee: कैश ऑन डिलीवरी पर अब लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, यूजर और ऑर्डर के हिसाब से बदल रही रकम

Updated:
विज्ञापन

जोमैटो डिलीवरी की सांकेतिक तस्वीर (Photo/X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने कैश ऑन डिलीवरी (COD) पर एक्स्ट्रा चार्ज लागू किया है. यह शुल्क ₹5 से शुरू हो रहा है और यूजर व ऑर्डर वैल्यू के हिसाब से बदल रहा है.

विज्ञापन

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने Cash on Delivery (COD) यानी डिलीवरी के समय कैश से भुगतान करने वाले ऑर्डर पर अलग से शुल्क लेना शुरू किया है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के ऐप पर की गई जांच में यह शुल्क अलग से दिखाई दिया और इसकी राशि अलग-अलग यूजर और ऑर्डर वैल्यू के हिसाब से बदल रही है.

विज्ञापन

5 रुपए या उससे अधिक लिया जा रहा एक्स्ट्रा चार्ज

ऐप पर यह चार्ज ‘Pay on Delivery Fee’ के नाम से दिखाई दे रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ मामलों में यह शुल्क ₹5 था, जबकि अलग-अलग यूजर के लिए रकम अधिक भी देखी गई. यह शुल्क COD विकल्प चुनने पर लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़े: सेविंग अकाउंट में कितना पैसा रखना सही? बैंक में ₹10 लाख रखे हैं तो कितना टैक्स लगेगा? जानिए सेविंग अकाउंट में पैसे रखने का पूरा नियम

Zomato की मौजूदा शर्तों के मुताबिक, कंपनी ग्राहक से अलग-अलग तरह के शुल्क लेने का अधिकार रखती है और ऑर्डर से जुड़े लागू चार्ज भुगतान से पहले प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाते हैं. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर इस नए COD शुल्क की वजह या इसे सभी यूजर्स पर लागू करने को लेकर Zomato की कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola