ePaper

फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ोतरी से सेंसेक्स 130 अंक टूटा, निफ्टी में 40 अंक का नुकसान

Updated at : 22 Mar 2018 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ोतरी से सेंसेक्स 130 अंक टूटा, निफ्टी में 40 अंक का नुकसान

मुंबर्इ : रीयल्टी, पूंजीगत सामान, प्रौद्योगिकी, वाहन तथा बैंकिंग शेयरों में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली से गुरुवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 130 अंक टूट गया. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतेरी के बाद वैश्विक बाजारों में नरमी का रुख रहा, जिससे यहां भी धारणा प्रभावित हुई. बंबई शेयर बाजार का 30 […]

विज्ञापन

मुंबर्इ : रीयल्टी, पूंजीगत सामान, प्रौद्योगिकी, वाहन तथा बैंकिंग शेयरों में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली से गुरुवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 130 अंक टूट गया. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतेरी के बाद वैश्विक बाजारों में नरमी का रुख रहा, जिससे यहां भी धारणा प्रभावित हुई.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33,206.99 अंक पर मजबूती के रुख से खुलने के बाद 33,281.77 अंक के उच्च स्तर तक गया. बाद में यह नकारात्मक दायरे में आया और इसने32,963.31 अंक का निचला स्तर भी छुआ. अंत में सेंसेक्स129.91 अंक या0.39 प्रतिशत के नुकसान से33,006.27 अंक पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ेंः अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें चौथाई फीसदी बढ़ायी, आर्थिक परिदृश्य को बताया मजबूत

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी40.50 अंक या0.39 प्रतिशत के नुकसान से10,114.75 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान यह 10,207.85 से 10,105.40 अंक के दायरे में रहा. पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 213.06 अंक चढ़ा था.

ब्रोकरों ने कहा कि यूरोपीय बाजारों की कमजोरी के साथ शुरुआत और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी से एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख रहा. रीयल्टी, पूंजीगत सामान, प्रौद्योगिकी, वाहन, पीएसयू, आईटी, बिजली और बैंकिंग शेयर दबाव में रहे. इनमें1.28 प्रतिशत तक का नुकसान रहा.

इस बीच शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 98.44 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 197.78 करोड़ रुपये की लिवाली की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola