बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स में 130 अंक फिसला, निफ्टी 10200 के पास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2018 10:08 AM
मुंबई : बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी है. कारोबार के शुरू होते ही घरेलू बाजारों ने बुधवार को गिरावट के साथ शुरुआत की है. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने 10,200 के नीचे तक गोता लगाया, जबकि सेंसेक्स 33,185 तक गिरा. […]
मुंबई : बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी है. कारोबार के शुरू होते ही घरेलू बाजारों ने बुधवार को गिरावट के साथ शुरुआत की है. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने 10,200 के नीचे तक गोता लगाया, जबकि सेंसेक्स 33,185 तक गिरा. निचले स्तरों से घरेलू बाजारों में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली है.
इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट, बैंक शेयर सर्वाधिक प्रभावित
बुधवार को शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.2 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 सूवकांक में 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है. बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 0.4 फीसदी लुढ़का है.
फिलहाल, बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 131 अंक यानी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 33,186 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 अंक यानी 0.5 फीसदी गिरकर 10,199 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
बैंकिंग, मेटल, फार्मा, पावर और ऑयल एंड गैस शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं. बैंक निफ्टी 0.75 फीसदी टूटकर 24,267 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है.
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, अदानी पोर्ट्स, हिंडाल्को, एसबीआई, हीरो मोटो और टाटा मोटर्स डीवीआर 2.6-1 फीसदी तक गिरे हैं. हालांकि, दिग्गज शेयरों में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो, टीसीएस, एचयूएल, इंफोसिस, बीएचईएल और एचयूएल 1.6-0.8 फीसदी तक बढ़े हैं.
मिडकैप शेयरों में अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पावर, बीईएल और एसजेवीएन 2.4-1.5 फीसदी तक लुढ़के हैं. हालांकि, मिडकैप शेयरों में आईडीबीआई बैंक, इंडियन होटल्स, पेट्रोनेट एलएनजी, कंटेनर कॉर्प और गोदरेज इंडस्ट्रीज 1.8-0.9 फीसदी तक चढ़े हैं.
स्मॉलकैप शेयरों में मोनेट इस्पात, डालमिया शुगर, द्वारिकेश शुगर, कावेरी सीड और किरी इंडस्ट्रीज 5-4.4 फीसदी तक टूटे हैं. हालांकि, स्मॉलकैप शेयरों में न्यूट्राप्लस इंडिया, वक्रांगी, केडीडीएल, मेटालिस्ट फोर्जिंग और किंगफा साइंस 4.9-3.3 फीसदी तक उछले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










