उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में 100 अंक टूटा सेंसेक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2018 4:42 PM
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में करीब 100 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ. निवेशकों ने प्रमुख वृहत आर्थिक आंकड़ा आने से पहले सतर्क रुख अपनाया. शुरू में बाजार में तेजी रही, लेकिन बाद में बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों तथा वित्तीय क्षेत्र की […]
मुंबई : बंबई शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में करीब 100 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ. निवेशकों ने प्रमुख वृहत आर्थिक आंकड़ा आने से पहले सतर्क रुख अपनाया. शुरू में बाजार में तेजी रही, लेकिन बाद में बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों तथा वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में बिकवाली दबाव से शुरुआती लाभ बरकरार नहीं रह पाया. सरकार दिसंबर तिमाही का जीडीपी आंकड़े के साथ-साथ औद्योगिक वृद्धि (आईआईपी) का आंकड़ा बुधवार को जारी करेगी.
इसे भी पढ़ें : बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 28 अंक मजबूत, निफ्टी टूटा
मंगलवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ 34,558.56 अंक पर खुला और एक समय 34,610.79 अंक तक चला गया. हालांकि, बाद में इसमें गिरावट आयी और अंत में 99.36 अंक या 0.29 फीसदी गिरावट के साथ 34,346.39 अंक पर बंद हुआ. पिछले दो दिनों में घरेलू संस्थागत निवेशकों की अच्छी लिवाली की वजह से सेंसेक्स 626.25 अंक मजबूत हुआ था.
वहीं, शेयर बाजारों में सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 28.30 अंक या 0.27 फीसदी गिरावट के साथ 10,554.30 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 10,631.65 से 10,537.25 अंक के दायरे में रहा. अस्थायी आंकड़े के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुद्ध रूप से सोमवार को 1,119.51 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,409.45 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










