मजबूत शुरुआत के बाद स्थिर हुआ सेंसेक्स, निफ्टी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2018 11:50 AM

विज्ञापन

मुंबई : शेयर बाजारों में आज शुरुआती कारोबार में हुआ लाभ जल्द ही नीचे आ गया और सुबह के कारोबार में इनका रुख स्थिर रहा. वैश्विक संकेत मजबूत रहने के बावजूद बैंकिंग, वाहन, रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखी गयी. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर […]

विज्ञापन

मुंबई : शेयर बाजारों में आज शुरुआती कारोबार में हुआ लाभ जल्द ही नीचे आ गया और सुबह के कारोबार में इनका रुख स्थिर रहा.

वैश्विक संकेत मजबूत रहने के बावजूद बैंकिंग, वाहन, रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखी गयी.

बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 10 बजे के आसपास 36.06 अंक यानी 0.11% घटकर 33,776.69 अंक पर स्थिर हुआ. जबकि इसकी शुरुआत में यह 148.38 अंक यानी 0.43% सुधरकर 33,961.13 अंक पर खुला था.

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 3.95 अंक यानी 0.04% गिरकर 10,431.60 अंक पर स्थिर हुआ.

ब्रोकरों के अनुसार सुबह में शेयर बाजारों के चढ़ने की अहम वजह रीयल्टी, ऊर्जा और अवसंरचना क्षेत्र के शेयरों में उछाल आना रही. बाद में बिकवाली के चलते शेयर बाजार में स्थिरता देखी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola