वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स में 68 अंकों की तेजी, निफ्टी 10,391 पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2017 12:00 PM

विज्ञापन

मुंबई : इंफोसिस, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी रहने के कारण शुरुआती कारोबार में बुधवार को सेंसेक्स में करीब 68 अंक का सुधार देखा गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 67.90 अंक यानी 0.20 प्रतिशत सुधरकर 33,686.49 अंक पर खुला. […]

विज्ञापन

मुंबई : इंफोसिस, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी रहने के कारण शुरुआती कारोबार में बुधवार को सेंसेक्स में करीब 68 अंक का सुधार देखा गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 67.90 अंक यानी 0.20 प्रतिशत सुधरकर 33,686.49 अंक पर खुला. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, बुनियादी ढांचा, पूंजीगत माल, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में 0.42 प्रतिशत तक की तेजी देखी गयी. मंगलवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 105.85 अंक की गिरावट देखने को मिली थी.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.65 अंक यानी 0.20 प्रतिशत बढ़कर 10,391 अंक पर खुला. शेयर ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिकी बाजार में बढ़त के बाद एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. इस दौरान, कोल इंडिया, ओएनजीसी, डॉ रेड्डी, रिलायंस इंडस्टरी, एनटीपीसी, सिप्ला, एलएंडटी, टाटा मोटर, आईटीसी लिमिटेड, इंफोसिस, बजाज आटो और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गयी. इनके शेयर 2.11 प्रतिशत तक चढ़े.

वहीं, एशियाई बाजारों में हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.36 प्रतिशत नीचे रहा. शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 0.49 प्रतिशत नीचे रहा. जबकि जापान के निक्केई सूचकांक में शुरुआती कारोबार में 0.40 प्रतिशत की बढ़त देखी गयी. अमेरिका का डाउ जोंस शेयर सूचकांक कल कारोबार की समाप्ति पर 1.09 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola