वैश्विक संकेतों के चलते सेंसक्स 68 अंक सुधर कर खुला

मुंबई: इंफोसिस, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्री जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी रहने के कारण शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स में करीब 68 अंक का सुधार देखा गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 67.90 अंक यानी 0.20 प्रतिशत सुधरकर 33,686.49 अंक पर खुला. सार्वजनिक क्षेत्र […]
मुंबई: इंफोसिस, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्री जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी रहने के कारण शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स में करीब 68 अंक का सुधार देखा गया.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 67.90 अंक यानी 0.20 प्रतिशत सुधरकर 33,686.49 अंक पर खुला.
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, बुनियादी ढांचा, पूंजीगत माल, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में 0.42 प्रतिशत तक की तेजी देखी गयी.
कल के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 105.85 अंक की गिरावट देखने को मिली थी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.65 अंक यानी 0.20 प्रतिशत बढ़ कर 10,391 अंक पर खुला.
शेयर ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिकी बाजार में बढ़त के बाद एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली.
इस दौरान, कोल इंडिया, ओएनजीसी, डॉ रेड्डी, रिलायंस इंडस्ट्री, एनटीपीसी, सिप्ला, एलएंडटी, टाटा मोटर, आईटीसी लिमिटेड, इंफोसिस, बजाज आॅटो और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गयी.
इनके शेयर 2.11 प्रतिशत तक चढ़े. वहीं, एशियाई बाजारों में हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.36 प्रतिशत नीचे रहा. वहीं, शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 0.49 प्रतिशत नीचे रहा.
जबकि जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.40 प्रतिशत की बढ़त देखी गयी. अमेरिका का डाउ जोंस शेयर सूचकांक कल कारोबार की समाप्ति पर 1.09 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




