शेयर बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, खुलते ही लुढ़के शेयर बाजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2017 10:01 AM
विज्ञापन
मुंबई : कारोबारी सप्ताह के पहले दिन घरेलु बाजारों ने हल्की गिरावट के साथ हुई है. वहीं सेंसेक्स की चाल सपाट दिख रही है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की […]
विज्ञापन
मुंबई : कारोबारी सप्ताह के पहले दिन घरेलु बाजारों ने हल्की गिरावट के साथ हुई है. वहीं सेंसेक्स की चाल सपाट दिख रही है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.
बैंकिंग, मीडिया, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 25,620 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. हालांकि कंज्यूमर ड्युरेबल्स, आईटी, फार्मा और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है. फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 8 अंकों की बढ़त के साथ 33,694 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 4 अंक गिरकर 10,448 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को, भारती एयरटेल, एचपीसीएल, वेदांता, बीपीसीएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक 2.25-0.5 फीसदी तक गिरे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










