ePaper

एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 46 अंक चढ़ा

Updated at : 02 Nov 2017 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 46 अंक चढ़ा

मुंबई: एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से गुरुवारको बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला. अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने अपनी दो दिन की नीतिगत बैठक के बाद ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं करने की घोषणा की है. इसके अलावा फेडरल रिजर्व ने आर्थिक परिस्थितयां बेहतर रहने की भी उम्मीद जतायी […]

विज्ञापन

मुंबई: एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से गुरुवारको बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला.

अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने अपनी दो दिन की नीतिगत बैठक के बाद ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं करने की घोषणा की है.

इसके अलावा फेडरल रिजर्व ने आर्थिक परिस्थितयां बेहतर रहने की भी उम्मीद जतायी है. इसी के चलतेगुरुवारको एशियाई बाजारों में तेजी आयी.

इससे बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 45.53 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,645.80 अंक पर मजबूत खुला.

बुधवार को सेंसेक्स 387.14 अंक चढ़ कर 33,600.27 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था. स्वास्थ्य सेवा, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, आईटी, तेल एवं गैस, रीयल्टी, प्रौद्योगिकी और बैंकिंग शेयर लाभ में चल रहे थे.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 8.55 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,449.05 अंक पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola