उत्तर कोरिया की चिंता मे सेंसेक्स में भारी गिरावट, 223 अंक कमजोर खुला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2017 10:36 AM
मुंबईः बंबई शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 223 अंक कमजोर होकर खुला. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 9,900 अंक के स्तर से नीचे आ गया. उत्तर कोरिया के घटनाक्रम को लेकर चिंता के बीच रीयल्टी, धातु और बैंकिंग शेयरों में गिरावट आयी. शुरुआती कारोबार में डॉलर की तुलना में […]
मुंबईः बंबई शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 223 अंक कमजोर होकर खुला. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 9,900 अंक के स्तर से नीचे आ गया. उत्तर कोरिया के घटनाक्रम को लेकर चिंता के बीच रीयल्टी, धातु और बैंकिंग शेयरों में गिरावट आयी. शुरुआती कारोबार में डॉलर की तुलना में रुपया 12 पैसे टूटकर 64.24 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 223.02 अंक या 0.70 प्रतिशत के नुकसान से 31,586.53 अंक पर आ गया.
कल मंगलवार को सेंसेक्स 107.30 अंक चढकर बंद हुआ था. निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 69.65 अंक या 0.69 प्रतिशत के नुकसान से 9,882.55 अंक पर आ गया. विशेषज्ञों का मानना है कि खराब ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू बाजारों की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई. सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. बाजार खुलने के बाद निफ्टी ने 9882.55 तक गोता लगाया, तो सेंसेक्स 31586.5 तक लुढ़क गया.
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










