ePaper

ग्राहकों को सीधे वायरलैस फोन सेवा की पेशकश कर सकती है गूगल

Updated at : 22 Jan 2015 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
ग्राहकों को सीधे वायरलैस फोन सेवा की पेशकश कर सकती है गूगल

सेन फांसिस्को : गूगल अपने ग्राहकों के लिए नयी सेवा लाने की तैयारी कर रही है. खबरों की माने तो सर्च इंजिन कंपनी गूगल ग्राहकों को वायरलैस फोन सेवा की सीधी पेशकश करने पर विचार कर रही है जिसके द्वारा लोग सीधे एक दूसरे से कनेक्ट हो सकते हैं. कंपनी इसके लिए स्पिंट्र व टी […]

विज्ञापन

सेन फांसिस्को : गूगल अपने ग्राहकों के लिए नयी सेवा लाने की तैयारी कर रही है. खबरों की माने तो सर्च इंजिन कंपनी गूगल ग्राहकों को वायरलैस फोन सेवा की सीधी पेशकश करने पर विचार कर रही है जिसके द्वारा लोग सीधे एक दूसरे से कनेक्ट हो सकते हैं.

कंपनी इसके लिए स्पिंट्र व टी मोबाइल के नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकती है.

एक रपट के अनुसार अगर योजना सही रही तो गूगल इंक छूट वाले वायरलैस डेटा प्लान की पेशकश कर सकती है जिससे अन्य प्रमुख कंपनियों पर ग्राहकों के लिए सेवा शर्तों में सुधार का दबाव बन सकता है.

रपट के अनुसार सस्ते प्लान के आने से और अधिक लोग आनलाइन होंगे ओर इसका फायदा अंतत: गूगल को ही होना है क्योंकि सर्च इंजिन में उसका प्रभुत्व है.

हालांकि इससे पहले भी गूगल ने फेसबुक के तर्ज पर गूगल प्लस लॉन्च किया था जो ग्राहकों को ज्यादा लुभा नहीं पाया अब देखना है कि गूगल का यह नया प्रोडक्ट ग्राहकों के बीच कितना फेमस हो पाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola