रोजाना सफर के लिए बेस्ट हैं ये 5 बाइक्स, कीमत 1 लाख रुपये से भी कम

Updated:
विज्ञापन

1 लाख रुपये से कम कीमत वाली बाइक्स

Top 5 Bikes Under Rs 1 Lakh: अगर आप बढ़िया माइलेज वाली नई बाइक खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट 1 लाख रुपये से कम है, तो फिर ये खबर आपके काम की है. इस आर्टिकल में 1 लाख रुपये से कम कीमत वाली 5 शानदार बाइक्स के बारे में बताया गया है, जो बेहतर माइलेज कम मेंटेनेंस और अच्छे फीचर्स ऑफर करते हैं.

विज्ञापन

1 लाख रुपये से कम कीमत में एक अच्छी बाइक खरीदना आज भी लाखों ग्राहकों की पहली पसंद है. इस बजट में आपको कम्यूटर से लेकर स्पोर्टी लुक वाली बाइक्स तक के कई ऑप्शन मिल जाएंगे. खास बात यह है कि ये बाइक्स बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करते हैं. आपके लिए यहां Honda से लेकर TVS और Bajaj के ऐसे 5 मॉडल ऑपशंस दिए गए हैं, जो आपके रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

Bajaj Platina 110

1 लाख रुपये से कम के बजट में Bajaj Platina 110 एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें आपको 115.45cc का इंजन मिलेगा, जो 8.60hp और 9.81Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देता है. माइलेज की बात करें, तो यह बाइक करीब 70 kmpl तक का माइलेज दे सकती है. इस बाइक का सस्पेंशन सेटअप खराब रास्तों पर भी आपको आरामदायक राइड ऑफर करेगा. साथ ही, इसका मेंटेनेंस खर्च भी ज्यादा नहीं है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 73,142 रुपये है.

TVS Star City Plus

TVS Star City Plus एक लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स में से एक है. इसमें आपको 109.7cc का इंजन मिलेगा, जो 8.1hp और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह बाइक 67kmpl से लेकर 83kmpl तक का बेहतरीन माइलेज देती है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, इको इंडिकेटर, LED हेडलाइट और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. यह बाइक भी दो वेरिएंट Drum और Disc में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 74,900 रुपये से 77,800 रुपये तक जाती है.

Honda Shine 125

1 लाख रुपये से कम बजट में Honda Shine 125 एक अच्छा और पॉपुलर ऑप्शन है. इसमें आपको 123.9cc का इंजन मिलेगा, जो 10.5hp और 11Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. माइलेज की बात करें, तो यह बाइक लगभग 55 से 65kmpl तक का माइलेज दे सकती है. बाइक में डिजिटल डिस्प्ले, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स मिलते हैं. कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद इंजन इसकी बड़ी खूबियां हैं. यह दो वेरिएंट Drum और Disc में उपलब्ध है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 82,142 रुपये से शुरू होकर 86,502 रुपये तक जाती है.

Hero Super Splendor Xtec

Hero की Super Splendor Xtec बाइक 1 लाख रुपये से कम बजट में एक फीचर-रिच ऑप्शन है. इसमें 124.7cc का इंजन और 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो रोजाना की राइडिंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है. यह बाइक 60 से 65kmpl तक का माइलेज देती है. बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल डिस्प्ले और LED हेडलाइट जैसे फीचर्स शामिल हैं. यह मॉडल उन लोगों के लिए अच्छा है, जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं. इसकी एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 88,916 रुपये से शुरू होकर 85,275 रुपये के बीच है.

Bajaj Pulsar 125

अगर आपको 1 लाख रुपये से कम में स्पोर्टी लुक वाली बाइक चाहिए, तो फिर आपके लिए Bajaj Pulsar 125 एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस बाइक का स्पोर्टी लुक और आकर्षक डिजाइन इसे भीड़ में अलग पहचान दिलाते हैं. 124.4cc इंजन से लैस यह बाइक रोजाना इस्तेमाल के साथ-साथ दमदार राइडिंग एक्सपीरियंस देती है. यह बाइक 50 से 55kmpl तक का माइलेज देती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम (रांची) कीमत 91,757 रुपये है.

नोट: इस आर्टिकल में बताई गई बाइक की कीमत झारखंड रांची के एक्स-शोरूम के अनुसार है. अलग-अलग शहरों में इन बाइक्स की कीमत में अंतर हो सकती है. इसलिए खरीदने से पहले शोरूम जा कर कीमत पता कर लें.

यह भी पढ़ें: 43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, 163 km तक की रेंज… जानें क्यों ये स्कूटर कहलाती है ‘स्कूटर का SUV’

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola