सरायकेला : रामबाबा आश्रम में एसआईआर को लेकर भाजपा की बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित

Updated:
विज्ञापन

एसआईआर को लेकर भाजपा की बीएलए-2 कार्यशाला को संबोधित करते पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

BJP BLA-2 Workshop: सरायकेला के रामबाबा आश्रम में भाजपा की बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें एसआईआर के तहत मतदाता सूची शुद्धिकरण, अद्यतन और पारदर्शिता पर चर्चा हुई. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

BJP BLA-2 Workshop: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर दुगनी के रामबाबा आमश्र में खरसावां विस क्षेत्र के सरायकेला पूर्वी मंडल और गम्हरिया पश्चिम मंडल के बीएलए-2 की कार्यशाला आयोजित की गई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यशाला की शुरुआत की गई. 

कार्यशाला में मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर

इस दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण, अद्यतन और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में बीएलए-2 की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई. कार्यशाला में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने एसआईआर के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए इसमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागिदारी पर जोर दिया.

डॉ गोस्वामी ने बीएलए-2 की भूमिका बताई 

डॉ गोस्वामी ने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों और भूमिका के संबंध में जानकारी दी. भाजपा नेत्री डॉ मीरा मुंडा ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का त्रुटिरहित होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सकारात्मक योगदान दें. 

संगठन सशक्तिकरण पर चर्चा

साथ ही संगठन की मजबूती और पर भी चर्चा हुई. कार्यशाला को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार महतो, अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, मंडल अध्यक्ष मुरली प्रधान व साधन महतो ने संबोधित किया गया.

यह भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola