बंगाल के निजी अस्पतालों में मिलेगा अब मुफ्त इलाज, इस माह से लागू होगी नयी व्यवस्था

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

निजी अस्पताल

Hospitals in Bengal: मंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जुलाई के आखिर तक सेवाएं शुरू हो जायेंगी. जरूरत मंद लोगों के लिए इस नयी व्यवस्था को बहाल करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अब तक निजी अस्पतालों के साथ चार बैठकें कर चुके हैं.

विज्ञापन

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

Hospitals in Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव करने जा रही है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ शरद्वत मुखर्जी ने गुरुवार को घोषणा की कि सरकारी अस्पतालों से रेफर किये जाने वाले मरीजों के लिए निजी अस्पतालों में करीब 2,500 बेड मुफ्त इलाज के लिए आरक्षित किये जायेंगे. सरकार का लक्ष्य इस महत्वाकांक्षी योजना को जुलाई के अंत तक लागू करना है. मंत्री ने भी उम्मीद जताई कि जुलाई के अंत तक मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा.

स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा है एसओपी

विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था देश में पहली बार पश्चिम बंगाल में शुरू की जा रही है. योजना को लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार कर रहा है और प्रबंधन से जुड़े कार्य भी चल रहे हैं. मंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जुलाई के आखिर तक सेवाएं शुरू हो जायेंगी. जरूरत मंद लोगों के लिए इस नयी व्यवस्था को बहाल करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अब तक निजी अस्पतालों के साथ चार बैठकें कर चुके हैं.

कुल बेड का 10 प्रतिशत हिस्सा रेफर मरीजों के लिए

मंत्री ने बताया कि जिन निजी अस्पतालों को राज्य सरकार की ओर से भूमि आवंटित की गयी है, उन्हें अपने कुल बेड का 10 प्रतिशत हिस्सा सरकारी अस्पतालों से रेफर मरीजों के लिए आरक्षित रखना होगा. इन मरीजों को न केवल मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, बल्कि जांच और दवाएं भी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध करायी जायेंगी, विशेषकर उन परिस्थितियों में जब सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध नहीं होंगे.

तैयार हो रहा है सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम

मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य भवन से एक सेंट्रलाइज्ड 24/724 घंटे संचालित होने वाला एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जायेगा. जो राज्य भर के सरकारी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों, डॉक्टरों की उपलब्धता और रेफरल की स्थिति और खाली बेड की जानकारी रियल टाइम में मॉनिटर करेगा. अस्पतालों में उपलब्ध बेड की स्थिति डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर भी प्रदर्शित की जायेगी. ताकि, स्वास्थ्य विभाग में बैठे अधिकारी सरकारी अस्पतालों पर नजर रख सके.

व्यापक स्तर पर सुधार लाने की कोशिश

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य के स्वास्थ्य ढांचे में व्यापक सुधार के लिए लगातार काम कर रही है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, ताकि अनावश्यक रूप से मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करने की प्रवृत्ति पर रोक लग सके.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बेड की संख्या बढ़ाने की कोशिश

उन्होंने बताया कि ग्रामीण और प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और रक्त जांच जैसी सुविधाएं शुरू की जायेगी. इसके अलावा बेड की संख्या बढ़ाने, आधारभूत संरचना को आधुनिक बनाने और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ायी जायेगी. मंत्री ने कहा कि टर्शियरी हेल्थ केयर सेक्टर में भी हेल्थ केयर का आधुनिकीकरण किया जायेगा. ताकि, मरीजों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके.

Also Read: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola