Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में गोलियों की आवाज से मची अफरा-तफरी, टूरिस्ट भागे

Updated:
विज्ञापन

टाइम्स स्क्वायर के पास फायरिंग (Photo: X)

Video : न्यूयॉर्क निक्स की परेड के बाद टाइम्स स्क्वायर में अचानक गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई. फायरिंग की आवाज सुनते ही टूरिस्ट और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस घटना का वीडियो सामने आया है. नीचे देखें वीडियो.

विज्ञापन

Video : फायरिंग के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी. घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद भीड़भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता फिर बढ़ गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं. देखें वीडियो.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध को तुरंत पीछा कर पकड़ लिया गया. वहीं, फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उसकी हालत और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है. यह फायरिंग स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:40 बजे हुई, जब एनबीए चैंपियन न्यूयॉर्क निक्स की जीत के जश्न में निकाली गई परेड के बाद लोअर मैनहैटन की सड़कों पर भारी भीड़ जुटी हुई थी. अधिकारियों के मुताबिक, निक्स की 53 साल बाद मिली पहली चैंपियनशिप के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए करीब 10,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola