North Korea : तानाशाह किम जोंग उन की बहन ने डोनाल्ड ट्रंप को दिखाई आंख

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) किम यो जोंग (दाएं)

North Korea : किम की बहन ने दक्षिण कोरिया में अमेरिकी विमानवाहक पोत की तैनाती पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी.

विज्ञापन

North Korea : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन ने अमेरिका को धमकी दी है. दक्षिण कोरिया में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और अन्य मिलिट्री एक्टिविटी पर जवाबी कार्रवाई की धमकी उसने दी. किम यो जोंग ने अमेरिका और उसके चाहने वालों पर उकसाने का आरोप लगाया. किम यो जोंग की चेतावनी का मतलब यह है कि उत्तर कोरिया संभवतः हथियार टेस्ट में और तेजी लाएगा. अमेरिका के खिलाफ टकराव का रुख वह बरकरार रखेगा. हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह कूटनीति को फिर से जिंदा करने के लिए किम जोंग उन से संपर्क करेंगे.

उत्तर कोरिया की सुरक्षा पर खतरा : किम यो जोंग

सरकारी मीडिया की खबर के मुताबिक, एक बयान में किम यो जोंग ने अमेरिका पर उत्तर कोरिया के प्रति दुश्मन देश जैसा बर्ताव करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कोरिया प्रायद्वीप में अमेरिकी रणनीतिक संसाधनों की तैनाती उत्तर कोरिया की सुरक्षा पर खतरा है. उत्तर कोरिया अपनी सुरक्षा को लेकर प्लान तैयार कर रहा है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

रविवार को अमेरिका का विमान वाहक पोत यूएसएस कार्ल विन्सन और उसका ‘स्ट्राइक’ समूह दक्षिण कोरिया पहुंचा. इसके बाद किम यो जोंग की प्रतिक्रिया सामने आई है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद

किम जोंग उन की छोटी बहन हैं किम यो जोंग

किम जोंग उन की छोटी बहन किम यो जोंग है. वह निर्णय लेने वाले प्रमुख निकाय में शामिल हैं. जोंग ने वर्ष 2018 में विंटर ओ‍लं‍पिंक खेलों में अपने भाई की जगह पर देश का नेतृत्‍व किया था. इसके बाद उनकी सत्‍तारूढ़ पार्टी में हैसियत और ज्‍यादा बढ़ गयी थी. अपनी बहन पर तानाशाह किम पूरा भरोसा करते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola