Video: अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर मुहर, ट्रंप बोले- ‘It’s Signed!’

Updated:
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप (Photo: FOX News)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Video : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने जंग खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए डिजिटल समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते के तहत ईरान पर कुछ प्रतिबंधों में राहत दी जाएगी और उसके तेल एक्सपोर्ट को दोबारा शुरू करने का रास्ता खुलेगा. डील साइन होने के बाद देखें ट्रंप का रिएक्शन कैसा रहा.

विज्ञापन

Video : अमेरिका और ईरान के बीच डील साइन होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी खुश नजर आए. कई महीनों से जारी तनातनी के बाद यह समझौता एक बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है और इससे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है. एक वीडियो फॉक्स न्यूज से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. इस वीडियो में ट्रंप दिख रहे हैं. जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि क्या समझौते पर साइन हो गया है? तो इसके जवाब में वे  उत्साहित होकर कहते दिख रहे हैं-  ‘It’s Signed…आप भी देखें ये वीडियो.

विज्ञापन

अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के मुताबिक, इस समझौते पर बुधवार (17 जून) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मसूद पेजेशकियन ने डिजिटल हस्ताक्षर किए. इससे पहले रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकर कालिबाफ ने भी इलेक्ट्रॉनिक तौर पर दस्तावेज पर साइन किए थे. समझौता तुरंत प्रभाव से लागू हो गया, जिसके बाद इस सप्ताह स्विट्जरलैंड में होने वाली औपचारिक हस्ताक्षर समारोह की योजना रद्द कर दी गई.

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात फ्रांस के वर्साय पैलेस में आयोजित डिनर के दौरान अमेरिका-ईरान समझौते की हार्ड कॉपी पर भी आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए. उस समय फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी उनके साथ मौजूद थे. व्हाइट हाउस ने इस साइनिंग का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें ट्रंप डिनर टेबल पर समझौते पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें : अमेरिका ने माना ‘ईरान के पास परमाणु बम से भी बड़ा हथियार’, खुफिया रिपोर्ट का खुलासा; जब चाहे कर सकता है इस्तेमाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola